Ab Bolega India!

मोदी ने अमेरिका में PAK पर साधा निशाना

narendramodi-6-12-13

सैंप सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर फिर निशाना साधा। उन्होंने भारत मूल के लोगों के बीच स्पीच के आखिर में कहा- दुनिया में गुड टैरेरिज्म, बैड टैरेरिज्म को लेकर बहस चल रही है। आतंकवाद, आतंकवाद होता है। हम दुनिया को आतंकवाद के बारे में समझा रहे हैं। लेकिन दुनिया हम पर ही सवाल खड़ा कर रही है। आतंकवाद दुनिया के किसी भी हिस्से में पहुंच सकता है। यूएन की जिम्मेदारी है कि आतंकवाद की परिभाषा साफ होनी चाहिए। ताकि दुनिया तय कर लें कि किस रास्ते पर चलना है और विश्व में शांति हो। हम उस धरती से आएं हैं, जहां गांधी औऱ बुद्ध ने जन्म लिया है। मैंने ताल ठोककर यूएन में आतंकवाद के खिलाफ अपना पक्ष रखा है। आगे भी बताउंगा।

मोदी ने कहा- आपको अंदाज हुआ होगा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को पार कर रहा है। हमारे सामने दो नई चुनौतियां हैं। आतंकवाद औऱ ग्लोबल वार्मिंग। मानवता में विश्वास करने वाले लोगों की मदद से दोनों समस्याओं से निपटा जा सकता है। इन चुनौतियों को हमने स्वीकार किया है। भारत इनसे निपटने के लिए हर तरह से तैयार है। हमने यूएन पर दबाव डाला। 70 सालों में यूएन आतंकवाद को डिफाइन नहीं कर पाया है। ऐसे में आतंकवाद खत्म होने में कितने साल लगेंगे, आप अंदाजा लगा सकते हं। मैंने दुनिया के सभी देशों को चिट्ठी लिखकर आतंकवाद पर क़ड़ा कदम उठाने की अपील की है। आतंकवाद और मानवतावादी ताकतों की पहचान की जानी चाहिए। आशा करता हूं कि यूएन इस गंभीर समस्या को ज्यादा दिन टाल नहीं पाएगा।

Exit mobile version