स्टोर लूटने वाले व्यक्ति से भिड़ी भारतीय मूल की महिला

georgia-store-girl

स्टोर लूटने आए बदमाश को एक भारतीय मूल की महिला ने मारकर भगा दिया। बदमाश ने महिला पर बंदूक तान दी थी, इसके बावजूद बिना डरे वह उससे भिड़ गई। मामला जॉर्जिया के बुर्के काउंटी का है। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब यह वीडियो वायरल हो चुका है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूमिका पटेल एक स्टोर में क्लर्क हैं। 

क्रिश्चियन डकोटा नाम का शख्स स्टोर में सोडा लेने आया। भूमिका ने पैसे मांगे तो उसने बंदूक निकाल ली।इसके बाद उसने कैश काउंटर में रखे सारे पैसे देने को कहा। महिला ने मना किया तो बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी।महिला ने कहा, “अगर तुम मुझे गोली मारना चाहते हो तो मार दो।इसके बाद महिला ने लड़के की बंदूक पर हाथ मारा और उसे दबोचने की कोशिश की।

 

लड़के ने कैश काउंटर से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन भूमिका ने उसका हाथ पकड़कर कैश काउंटर की ट्रे उसके सिर पर मार दी। लड़का कुछ समझ पाता, तब तक महिला ने पास में रखा हथौड़ा उठा लिया। बदमाश छूटकर भाग गया।भूमिका ने उसका पीछा किया। हालांकि, वो कामयाब नहीं हो पाईं। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

डकोटा के खिलाफ पहले से ही डकैती, हमला करने और हथियार रखने जैसे केस दर्ज हैं। सर्विलांस वीडियो में बदमाश द्वारा स्टोर लूटने की कोशिश और महिला से हाथापाई की पुष्टि हो चुकी है। भूमिका को मामूली खरोंच आई है। बहादुरी दिखाने के लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।

Check Also

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के चार लोग अगवा

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के चार लोगों को अगवा कर लिया गया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *