Ab Bolega India!

दुनिया के सबसे बुजुर्ग नवविवाहित ब्रिटिश

british-dampatti-marriage

ब्रिटेन के 103 वर्षीय पुरुष और 91 वर्षीय महिला ने शनिवार को शादी रचा कर यह संदेश दिया है। साथ ही ऐसा कर वह विवाह बंधन में बंधने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग दंपती बन गए हैं। अखबार डेली मेल के मुताबिक, दक्षिण इंग्लैंड स्थित शहर एक होटल में जार्ज किर्बी और डोरिन लकी 27 साल साथ रहने के बाद नजदीकी रिश्तेदारों और मित्रों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए।

नवविवाहित दंपती के सात संतान, 15 प्रौत्र और सात प्रपौत्र हैं। इस साल वेलेंटाइन डे पर उनकी सगाई हुई थी। दोनों की उम्र जोड़ने पर 194 साल होता है जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड फ्रांस के दंपती फ्रैंकोइ फर्नांडिज और मेडलीन फ्रैंसिनेउ के नाम था। उन दोनों की संयुक्त उम्र 191 साल थी।

Exit mobile version