Ab Bolega India!

चीन में गोलीबारी में 5 की मौत

shoot-murder

 

हेबेई प्रांत में एक व्यक्ति की गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों समेत पांच लोग मारे गए जबकि इतने ही लोग घायल हो गए। ऐसी घटनाएं अमेरिका में अक्सर होती रहती है लेकिन चीन में यह दुर्लभ है। प्रांतीय जन सुरक्षा विभाग ने बताया कि एक व्यक्ति ने दोनाली राइफल से अपने दो पड़ोसियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और तीन अन्य को घायल कर दिया। उसकी पहचान सनिंग काउंटी के शिशिबाओ गांव निवासी 40 वर्षीय लियू शुआंगरु के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि खोजबीन के दौरान उसने पुलिस के दो अधिकारियों को भी गोली मार दी। उनकी अस्पताल में मौत हो गई। इनके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, पुलिस जब उसके घर में घुसी तो लियू मरा हुआ पाया गया। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चला है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version