चीन के चार गश्ती जहाजों ने जापानी जल क्षेत्र में अस्थायी रूप से किया प्रवेश

चीन के चार गश्ती जहाजों ने सेंकाकू द्वीप के पास जापानी जल क्षेत्र में अस्थायी रूप से प्रवेश किया। जापान के सबसे बड़े सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि उटोसुरी द्वीप से घुसपैठ किया गया।जहाज एक घंटे से ज्यादा समय तक जापानी जल क्षेत्र में रहे।अधिकारियों ने जहाजों को जापान के जल क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी।

चीनी गश्ती जहाजों द्वारा इस साल यह 12वीं घुसपैठ है।इससे पहले 24 अप्रैल को घुसपैठ किया गया था।जापान के विदेश मंत्रालय ने हालिया घुसपैठ को लेकर टोक्यो में स्थित चीनी दूतावास में विरोध जताया है।मंत्रालय ने बीजिंग में स्थित जापानी दूतावास के माध्यम से भी चीनी सरकार के समक्ष विरोध जताया है।

Check Also

ईरान के यात्री विमान में बम की धमकी की खबर से अलर्ट पर भारतीय सुरक्षा एजेंसी

भारतीय वायुसेना ने सुबह बम की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान से चीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *