Ab Bolega India!

डोनाल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन में होगी कड़ी बहस

Hillary-Clinton

अपने लड़खड़ाते चुनाव प्रचार को बचाने के लिए राष्ट्रपति पद के लिये रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के पास 90 मिनट का ही समय है। अपनी प्रतिद्वंदी डेमोकेट्र उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के साथ उनकी बहस करो या मरो वाली होगी।दरअसल, महिलाओं के बारे में ट्रम्प की अभद्र टिप्पणी आने के शीघ्र बाद हिलेरी से उनकी बहस होने जा रही है।

सीएनएन ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तीन में से दूसरी बहस सेंट लुईस में होनी है जो अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में सर्वाधिक असाधारण सप्ताहांतों में एक होगी। इसने कहा कि ट्रम्प के पास राष्ट्रपति चुनाव प्रचार को बचाने के लिए रविवार रात 90 मिनट का समय होगा।

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस सहित रिपब्लिकन 2005 में महिलाओं के बारे में की गई उनकी अभद्र टिप्प्णी को लेकर ट्रम्प (70)की आलोचना कर रहे हैं। ये टिप्पणियां शुक्रवार को प्रकाश में आई। प्राइम टाइम बहस से पहले अमेरिकी मीडिया ने सीनेटरों और शीर्ष रिपब्लिनक अधिकारियों की एक बढ़ती सूची दी है जो ट्रम्प की जगह किसी और को रखना चाहते हैं।

उनमें पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार जॉन मैक्केन और पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस शामिल हैं।गौरतलब है कि वाशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया था जिसमें ट्रम्प को यौन उत्तीड़न के बारे में टिप्पणियां करते दिखाया गया था। इसके बाद ट्रम्प ने एक बयान जारी कर अफसोस भी जताया।

Exit mobile version