Ab Bolega India!

दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बनी सेरेना विलियम्स

serena

अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार मारिया शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन गई। सेरेना ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डॉलर कमाये। रूसी टेनिस स्टार शारापोवा पिछले 11 साल से इस सूची में शीर्ष पर थी।

अब तक 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी सेरेना स्टेफी ग्राफ के ओपन युग के 22 ग्रैंडस्लैम के रिकार्ड से एक खिताब दूर है।उसके कैरियर की ईनामी राशि 77.6 मिलियन डॉलर हो गई। शारापोवा की कमाई पिछले साल 21.9 मिलियन डॉलर रही। अमेरिकी मिश्रित मार्शल आर्ट स्टार रोंडा राउसी तीसरे नंबर पर है। 

Exit mobile version