Ab Bolega India!

भारत की स्प्रिंटर हिमा दास ने पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री के 200 मीटर रेस में जीता स्वर्ण

पोलैंड में भारत की स्प्रिंटर हिमा दास ने पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा ने 23.65 सेकंड में यह रेस जीती। पिछले कुछ महीनों से पीठ के दर्द से परेशान हिमा ने इस साल पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इस रेस में भारत की ही वीके विसमाया तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 23.75 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया।पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद अनस ने 20.75 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा।

पुरुषों की ही 400 मीटर दौड़ में के.एस. जीवन ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 47.25 सेकंड का समय लिया। शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर ने कांस्य पदक हासिल किया। एशियाई चैम्पियन तूर ने 19.62 सेकंड का समय निकाला।

हिमा के स्वर्ण जीतने पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उन्हें बधाई दी। सोनोवाल ने कहा असम की इस युवा खिलाड़ी ने अपनी सूची में एक और उपलब्धि को जोड़ लिया है। हिमा की उपलब्धियों ने राज्य के उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। सोनोवाल ने हिमा के साथ-साथ अन्य विजेताओं को भी बधाई दी।

Exit mobile version