Ab Bolega India!

इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स हुए न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामित

इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स के बारे में एक चौंकाने वाली, लेकिन सुखद खबर है। दरअसल, स्टोक्स का नाम न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर की सूची में शामिल किया गया है। 28 साल के इस ऑलराउंडर के बारे में पुरस्कार समिति ने कहा न्यूजीलैंड के कुछ लोग ऐसे हैं जो बेन स्टोक्स को आज भी अपने ही देश का नागरिक मानते हैं।

बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में ही हुआ था। हालांकि, वो बाद में इंग्लैंड चले गए थे। उनके माता-पिता आज भी न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में ही रहते हैं। वैसे, इस लिस्ट में किवी कप्तान केन विलियम्सन का नाम भी शामिल है।

 

न्यूजीलैंड की न्यूज वेबसाइट स्टफ ने स्टोक्स को न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर की सूची में शामिल किए जाने की जानकारी दी है। वेबसाइट ने ज्यूरी के चीफ जज कैमरून बेनेट के हवाले से कहा इस बात में कोई संदेह नहीं कि न्यूजीलैंड में आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो ये मानते हैं कि बेन स्टोक्स इसी देश के नागरिक हैं और वो अपने इस दावे पर कायम हैं।

फिलहाल, ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की गई है।4 जून 1991 को बेन स्टोक्स का जन्म क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड में हुआ। उनका पूरा नाम बेंजामिन एंड्रयू स्टोक्स है। जब वो 12 साल के थे तब उनका परिवार काम के सिलसिले में इंग्लैंड चला गया। यहीं से उनका क्रिकेट करियर शुरू हुआ।

वो डरहम काउंटी से जुड़े और इंग्लैंड की अंडर 19 में शामिल हुए। कुछ साल बाद माता-पिता तो न्यूजीलैंड लौट गए लेकिन बेन यहीं के होकर रह गए। स्टोक्स ने विश्व कप में कुल 465 रन बनाए। फाइनल में उन्होंने 84 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच रहे।

Exit mobile version