Ab Bolega India!

Sexual problem in women महिलाओं में सामान्य सेक्स समस्या

SEX-hug-day-picture

Sexual problem in Women महिलाओं में सामान्य सेक्स समस्या

आज के तनाव भरी जीवनशैली के कारण सेक्स समस्याएं होना आम बात है। सेक्स के दौरान अचानक परेशान हो जाने से या कोई समस्या आने से सेक्स लाइफ पर नकारात्मक असर पड़ना लाजमी है। सेक्स के दौरान कोई समस्या आने पर आपको अपने डॉक्टर या सेक्स काउंसलर से कंसल्ट करना चाहिए।

हाल ही में महिलाओं के बीच हुए सर्वे में 43% महिलाएं में कोई न कोई लैंगिक विकार पाया गया है। दरअसल, सेक्स समस्याएं लोगों के जागरूक न होने, समय पर डॉक्ट‍र को कंसल्ट न करने और काउंसलर को सभी बाते खुलकर न बताने के कारण बढ़ रही हैं। आइए जानें कौन-कौन सी सामान्य सेक्स समस्याएं हैं जिनसे महिलाएं आमतौर पर पीडि़त रहती हैं-

महिलाओं में सामान्य सेक्स समस्या

हार्मोंस में बदलाव-

माहवारी शुरू होने के बाद लड़कियों में हार्मांस के बदलाव के कारण लगातार शारीरिक रूप से कुछ न कुछ परिवर्तन आते रहते है। ये परिवर्तन उस समय और बढ़ जाती हैं, जब महिलाएं सेक्स करती हैं या फिर सेक्स करने से पहले गर्भधारण से बचने के लिये गर्भनिरोधक गोलियों का नियमित सेवन करती है। महिलाओं में पुरूषों के मुकाबले सेक्स समस्याएं अधिक होती है। कुछ स्थितियों में सेक्स के तत्काल बाद सेक्स समस्याएं होने लगती हैं तो कभी संभोग के दौरान। इन समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को सेक्स‍ के सामान्य तरीके अपनाने चाहिए। 

ल्यूकोरिया की समस्या-

योनि से सफेद, चिपचिपा गाढ़े पानी का स्राव होना आज युवावस्था की महिलाओं के लिए आम समस्या हो गई है। सामान्य भाषा में इसे सफेद पानी यानी ल्यूकोरिया कहा जाता है।

योनि में खुजली-

कई कारणों से महिलाओं को योनि में खुजली होने लगती है। इसके कई कारण है, जैसे- इन्फेक्शन होना, ठीक से सफाई न होना, फिरंग, रोजाना कब्ज रहना और संभोग करने वाले व्यक्ति के यौनांगों में इन्फेक्शन होना, रक्त विकार इत्यादि इसके प्रमुख कारण हैं।

गर्भाशय संबंधी बीमारियां-

कई बार प्यूबिक हेयर्स की ठीक से सफाई न करने के कारण उनमें स्थित कीटाणु योनि मार्ग में प्रविष्ट होकर कई योनि गर्भाशय संबंधी समस्याओं को उत्पन्न करते हैं। यौनांगों की इसीलिए ठीक तरह से सफाई होना बेहद आवश्यक है।

अज्ञानता के कारण-

कई बार महिलाएं सेक्स संबंधी समस्याओं के बारे में डॉक्टर से खुलकर बात नहीं कर पाती, जिससे उनकी बीमारियां बढ़ती जाती हैं। कई बार ये बीमारियां भयंकर रूप भी ले लेती हैं। ये लापरवाही और जागरूकता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है। जैसे स्तनों में दर्द होने पर लड़कियां इसे आम बीमारी समझ कर लापरवा‍ही बरतती है। लेकिन ये दर्द बढ़कर स्तन कैंसर का रूप भी ले सकता है। इसीलिए किसी भी तरह के बड़े खतरे को टालने के लिए जरूरी है डॉक्टर की सही समय पर सलाह लेना।

सेक्स के प्रति विमुख होना-

स्त्रियों को सबसे अधिक शिकायत यौनेच्छा की कमी होती है। कई महिलाओं की सेक्स करने में बिल्कुल भी रूचि नहीं होती। यानी उनकी सेक्स भावना बिल्कुल खत्म हो चुकी होती है। जो कि एक गंभीर सेक्स समस्या होती है। कई बार ये स्थिति मेनोपोज के बाद आती है तो कई महिलाओं में मेनोपोज से पहले ही महिलाओं मे सेक्स के प्रति अनिच्छा हो जाती है। हालांकि महिलाओं के मामले में अच्छे स्वास्थ्य की महिला का सेक्स जीवन खराब स्वास्थ्य वाली महिला की तुलना में सिर्फ़ 3-4 साल ही बढ़ता है।

सेक्स के तत्काल बाद, संभोग के दौरान किसी भी तरह की कोई सेक्स की समस्याएं हो तो डॉक्टर से जांच कराएं और उसका सही इलाज करवाएं।

Exit mobile version