Relationship before Marriage – शादी से पहले के संबंध

SEX-Amorous-couple-cuddlin

शादी से पहले संबंध को डेटिंग के रूप में भी जाना जाता है और दो व्यक्तियों की इच्छा से प्यार और अपनी संभावनाओं का पता लगाने के लिए वैवाहिक प्रतिबद्धता की जगह रखे गये संबंध के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यह आमतौर पर विभिन्न सुसंगत मुद्दे जैसे, उम्मीदें और प्रेम, विश्वास, और समझौते के सवालों के साथ होता है। एक शादी से पहले के संबंध जरूरी नही की शादी में बदलेंगे या उसमें माता पिता का अनुमोदन रहेगा।

आइये जानें शादी से पहले का रिश्ता क्या होता हैं।

  • जोड़े सही मायने में स्वतंत्र होते हैं, और एक दूसरे के हित ध्यान में रख कर अपने निर्णय लेते हैं, उनके निर्णयों में समाज को महत्व नही दिया जाता हैं। इससे उनको, वो एक दुसरे के लिए अनुरुप हैं या नहीं इसका पता लगाने में मदद मिलती हैं। लेकिन कहीं ना कहीं वो समाज से दूर हो जाते हैं।
  • इस तरह के रिश्ते में शारीरिक संबंधी भी हो सकते हैं। इसका मतलब यह है कि वो यकीन करना चाहते है, कि वे न केवल भावनात्मक रुप से अनुरुप है, बल्कि शारीरिक रूप से भी अनुरुप हैं। आज अधिकतर जोड़ें इसको एक मौलिक सिद्धांत मानते हैं, जो यह मानते है, की यह वास्तव में उनकी अनुरुपता को परिभाषित कर सकता हैं। आप क्या सोचते है?
  • वास्तव में बंधन में बंधने से पहले जोखिम कारकों और अपेक्षाओं का आकलन करने के लिए शादी से पहले रिश्ता रखना यह एक अच्छा तरीका है
  • शादी से पहले संबंध को माता पिता के द्वारा योजित नही किया जा सकता हैं। बहरहाल, दोनो अपने माता पिता को अपने संबंधो के बारे में सूचित कर सकते हैं। व्यक्ति आम तौर पर अपने दम पर अपना साथी चुनते हैं। साथी चुनने के संभव तरीके में हैं: सामाजिक नेटवर्किंग साइट, या अन्य स्थान जहां दो व्यक्ति लगातार मिलने की संभावना होती हैं या किसी दोस्त के दोस्त को डेट कर सकते हैं।

एक साथ रहने का निर्णय लेना शादी से पहले संबंध की ओर बढ़ने का एक कदम हैं। डेटिंग के इस उन्नत चरण में वो एक दूसरे के साथ रहने के इस प्रयोग से कितने सहज है यह मुख्य सवाल होता हैं। वे एक दूसरे को डेट कर सकते है, लेकिन अभी तक रिश्ते में नहीं हो सकते हैं। यह कदम एक उन्नत स्तर पर आता है, जब जोड़े जानना चाहते हैं, की उनके नये रिश्ते की प्रतिबद्धता कहा तक हैं।

आमतौर पर, उनको एक दूसरे से क्या अपेक्षाएं हैं और उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में उनको पता होता हैं, और उन्होने बंधन में बंधने के लिए एक समय अवधि तय किया होता है यह अपेक्षित किया जाता हैं। शादी से पहले संबंध रखकर अक्सर जोड़ें अपने निर्णय लेने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं और संभावित दर्दनाक और संपूर्ण तलाक की प्रक्रियाओं से बच सकते हैं।

दूसरे शब्दों में, शादी से पहले संबंध या डेटिंग से शादी हो चुके बेजोड दंपती में तलाक होना कम हो सकता हैं। कई जोड़ें संबंधों को मजबूत बनाने और रिश्ते की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शादी से पहले परामर्श को चुनते हैं।

Check Also

How to get rid of REALLY bad period pain । पीरियड्स के दिनों में दर्द से छुटकारा पाने के तरीके जानिए

How to get rid of REALLY bad period pain :- हम आपको  बताने जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *