Ab Bolega India!

21 मई राशिफल

Astrology-Signs-Images.11

मेष- शुभ समय का अधिकाधिक लाभ उठाएं। अहम् और पूर्वाग्रह से बचें। बड़ों की सुनें। रहन सहन बेहतर बना रहेगा। आलस्य की अधिकता रह सकती है। दिन उत्तम।

वृष- चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। सक्रियता और समझ बढ़ी हुई रहेगी। प्रभावशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। अच्छे होस्ट बने रहेंगे।

मिथुन- जोखिम उठाने में आगे रहेंगे। प्रभावशीलता और सौम्यता को बल मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च से लोगों को चौंका सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। तेजी बनाए रखें।

कर्क- अपनों का साथ सुख सौख्य बढ़ाएगा। इच्छित वस्तुओं की प्राप्ति संभव है। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। कला प्रियता को बल मिलेगा। दिन सामान्य शुभ।

सिंह- प्रतिष्ठित कार्यों से आर्थिक लाभ और सम्मान दोनों प्राप्त होंगे। करियर कारोबार में अनुकूलता बढ़ेगी। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक।

कन्या- निसंकोच आगे बढ़ते रहें। विपरीत लिंग के सहकर्मी अधिक सहायक होंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख सौख्य बढ़ा हुआ रहेगा। दिन भाग्यवर्धक।

तुला- भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। उत्साहित रहेंगे एवं औरों को भी रखेंगे। वार्तालाप में सतर्कता रखें। अपनों को निराश न करें। सेहत का ध्यान रखें। दिन भाग्यकारक।

वृश्चिक- अतिउत्साह में न आएं। अपनों का सहयोग बना रहेगा। अति मीठा बोलने वालों से थोड़ी दूरी रखें। आकस्मिकता बनी रहेगी। दिन सामान्य फलकारक।

धनु- घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। भूमि भवन के मामले बनेंगे। अति चंचलता से बचें। दिन उत्तम।

मकर- निंदक नियरे राखिए आंगन कुटी छबाए… कबीरदास की इन पंक्तियों का अनुसरण करें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।

कुंभ- व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्रियजन से साथ स्मरणीय समय बिता सकते हैं। नए लोगों से भेंट उत्साह बढ़ाएगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी।

मीन- वही करें जो सहज संभव हो और अपनों का जिसमें साथ हो। भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। साहस बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज अच्छा रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

Exit mobile version