Ab Bolega India!

4 जून राशिफल

Astrology-Signs-Images

मेष- परिस्थितियों के अनुरूप तेजी से बदलाव लाएं। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। धर्म संस्कारों पर जोर रहेगा। आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। दिन भाग्य कारक।

वृष- सक्रियता और समझ बेहतर बनी रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। सेहत के मामले में समझौता न करें। खानपान का ध्यान रखें। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन- निजी कार्यों में शुभता का संचार रहेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगी। सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा।

कर्क- मौसम को ध्यान में रखते हुए अधिक परिश्रम से बचें। नौकरीपेशा बेहतर बने रहेंगे। खर्च पर ध्यान दें। अतार्किक सलाहों से दूरी रखें। दिन सामान्य।

सिंह- मन पर नियंत्रण रखें और सही अवसर पर ही अपनी बात रखें। प्रियजन से भेंट से संभव है। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। दिन शुभकारक।

कन्या- परिजनों की सलाह की अनदेखी न करें। अकारण असहज बने रह सकते हैं। बड़ों को यथासंभव मान सम्मान दें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी।

तुला- लो प्रोफाइल बने रहकर काम पर फोकस रखें। शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। बंधुत्वता को बल मिलेगा। दिन साहस पराक्रम के प्रदर्शन में सहायक।

वृश्चिक- भव्य आयोजनों में प्रमुखता से शामिल होंगे। लोग आपकी लाइफ स्टाइल की सराहना करेंगे। खानपान उम्दा रहेगा। परिजनों के साथ शुभ समय बीतेगा। दिन शुभ।

धनु- सक्रियता और समझ से आगे बढ़ते रहेंगे। विपक्ष आपके प्रभाव से भयभीत रह सकता है। अपयशकारी बात व कर्म से बचें। पूछपरख बढ़ेगी। दिन उत्तम।

मकर- शुभ कार्यों में उम्मीद से अधिक खर्च कर सकते हैं। रिश्तों में पारदर्शिता और प्रियता बढ़ेगी। मदद मांगने वाले की पात्रता जरूर जांच लें। दिन सामान्य फलकारक।

कुंभ- आर्थिक उन्नति के अच्छे अवसर बने रहेंगे। कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। बहुमुखी प्रतिभा को बल मिलेगा। दिन हितकारक।

मीन- मान सम्मान के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी। सभी के सहयोग से कामकाज में बेहतर बने रहेंगे। साहस और सक्रियता से महत्वपूर्ण मामलों में तेजी लाएं।

Exit mobile version