मेष-
पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी के सहयोग से सफलता अर्जित करेंगे। सुख सुविधाएं पर्याप्त बनी रहेंगी। पारिवारिक मामले पक्ष में रहेंगे। दिन शुभकारक।
वृष –
सफलता की राह पर अग्रसर होंगे। बड़े प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आस्था और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तेजी बढ़ाएं। दिन भाग्यकारक।
मिथुन-
रिश्तों में धैर्य से काम लें। लोग आपकी विनम्रता का लाभ उठा सकते हैं। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। सेहत के लिए खानपान पर ध्यान दें। अपने सहयोगी होंगे।
कर्क-
पारिवारिक प्रयासों में गति आएगी। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। दिन उत्तम फलकारक। सबको साथ लेकर चलें।
सिंह –
आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। करियर कारोबार के हित में सहनशक्ति बढ़ाने की जरूरत है। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। असहज करने वाली बातों पर ध्यान न दें।
कन्या-
नए लोगों से मित्रता बढ़ाने में रुचि रह सकती है। प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन हर्षाेल्लास बढ़ाने वाला। स्पर्धा में अच्छा करेंगे।
तुला-
जब तक अनुभवीजन सहमत न हों कार्य न करें। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। भूमि भवन के मामले सक्रिय होंगे। भौतिकता पर जोर रह सकता है। दिन सामान्य शुभ।
वृश्चिक-
संबंधों में सुधार होगा। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आलस्य से बचें। अनुकूलता बढ़ी हुई रहेगी। दिन उत्तम।
धनु-
घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। दिन शुभ फलकारक।
मकर-
सक्रियता और सृजनात्मक बढ़त पर रहेंगे। करीबियों में चर्चा का केंद्र बने रह सकते हैं। लोकप्रियता बढ़ेगी। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कुंभ-
कलात्मकता बढ़त पर रहेगी। रिश्तों को विनम्रता से जीतेंगे। खर्च पर अंकुश बनाए रखें। उधारी से बचें। साहस पराक्रम बना रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।
मीन-
आर्थिक मामलों में बेहतर करेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। कामकाज में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। दिन उत्तम फलकारक। प्रेम में सफलता मिलेगी।