मेष-
पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। पैतृक पक्ष से लाभ होगा। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। सबका सहयोग मिलेगा। पेशेवर चर्चाओं में अच्छा करेंगे। दिन उत्तम फलकारक। कला कौशल में रुचि रहेगी।
वृष-
भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। शुभ सूचना प्राप्त कर सकते हैं। करीबियों के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मिथुन-
अनुशासन बढ़ाएं। अपनों से करीबी बढ़ेगी। उनसे सुख दुख साझा करेंगे। कार्यक्षेत्र में धैर्य और निरंतरता पर जोर दें। रिस्क न लें और उचित विचार के बिना कार्य न करें। दिन सामान्य शुभ। बड़बोलेपन से बचें।
कर्क-
पर्सनल लाइफ में सहजता शुभता बढ़ेगी। पार्टनर अपेक्षाओं के अनुरूप रहेगा। साझेदारी के मामले बनेंगे। भाग्य की प्रबलता से कम प्रयास में अधिक सफलता पाएंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। शुभ सूचना संभव।
सिंह-
योजना चाहे कितनी अच्छी क्यों न हो अमल से पहले अन्य लोगों का मत लेना न भूलें। विपक्ष के प्रति कठोर रहेंगे। मेहनत की अपेक्षा में सफलता का प्रतिशत सीमित रह सकता है। सतर्कता और विनम्रता बढ़ाएं।
कन्या-
विवाह योग्य जन शुभ प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। संबंधों में स्थायित्व बढ़ेगा। प्रियजन से भेंट संभव है। नए प्रयासों को गति मिलेगी। सभी का साथ पाने में सफल रहेंगे। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा।
तुला-
नौकरीपेशा अपेक्षाकृत अधिक अच्छा करेंगे। परिजनों के साथ शुभ समय बिताएंगे। स्वार्थ और संकीर्णता से बचें। बाधाओं को चतुराई से दूर करेंगे। सफेदपोश बेईमानों से सतर्कता रखें। दिन सामान्य शुभ।
वृश्चिक-
युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अधिक अच्छा समय है। मन मस्तिष्क को बल मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। सक्रियता बनाए रखें।
धनु-
घर परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। श्रेष्ठ आयोजनों में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। संग्रह और संस्कार पर जोर देंगे। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। दिन श्रेष्ठ।
मकर-
अपेक्षित सफलता अर्जित कर सकते हैं। अनोखी कोशिशों से सभी प्रभावित होंगे। लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर रहेगा। जोखिम लेने में आगे रहेंगे। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कुम्भ-
परिवार में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ सकती है। अपनों से खुशियां साझा करने के अवसर बनेंगे। मेहमानों की अधिकता बनी रह सकती है। दिन मंगलकारी। शुभ कार्यों में रुचि रहेगी। बचत पर जोर दें।
मीन-
महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। पूछपरख और प्रभाव में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों से धन और यश दोनों अर्जित करेंगे। प्रेम में सफलता। शॉर्ट टर्म गेन पर फोकस बढ़ाएं। दिन हितकारक। सक्रियता बढ़ाएं।