मेष-
घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। कामकाज सहज रहेगा। अहम् भाव से दूर रहेंं। दिन शुभकारक।
वृष-
शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बना रहेगा। बंधुजनों के साथ और समर्थन मिलेगा। भाग्य पक्ष की प्रबलता बनी रहेगी। आलस्य से बचे रहें। अनुशासन पर जोर देंगे।
मिथुन-
श्रेष्ठ कार्याें में प्रमुखता से शामिल होंगे। विवाह योग्य अच्छे प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। परिजनों के साथ सुख सौख्य से समय बीतेगा। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है।
कर्क-
मान प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। दिन उत्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।
सिंह-
मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। कला प्रियता बढ़ेगी। रिश्तों की मधुरता बनाए रखेंगे। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य से शुभफलकारक। सुनी सुनाई पर यकीन न करें।
कन्या-
आर्थिक अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। करियर कारोबार में उछाल के संकेत हैं। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष में शुभता बनी रहेगी। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम।
तुला-
प्रभावशीलता और कार्यशीलता बढ़त पर रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सुअवसरों को भुनाने का प्रयास करेें। सभी सहयोगी होंगे। दिन उत्तम फलकारक।
वृश्चिक-
भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। धार्मिक कार्याें में रुचि लेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। तेजी बनाए रखें। संपर्क और संबंध बेहतर होंगे। सराहना मिलेगी। दिन हितकर।
धनु-
आकस्मिक सफलता संभव है। परिजनों के सहयोग से उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें। दिन अप्रत्याशित है। कम बोलें।
मकर-
सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक।
कुंभ-
मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। स्वयं को काम में जुटाए रखें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।
मीन-
हर्ष आनंद से समय बीतेगा। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष हितकर रहेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन मित्रता को बल देने वाला।