मेष-
जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। कोशिशों में तेजी लाएं। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष-
कला प्रियता बढ़ेगी। प्रतिभा प्रदर्शन से सबको अचंभित कर सकते हैं। लाभ उम्मीद के अनुरूप बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सतर्कता और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ें। दिन सामान्य शुभ।
मिथुन-
विरोधियों को धूल चटाने में सफल होंगे। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। लाभ संवार पर रहेगा। कलीग्स सहयोगी रहेंगे। प्रोफेशनल्स को शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। लाभ पर फोकस रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कर्क-
कार्य एवं व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। सफलता का प्रतिशत उम्मीद के अनुरूपर रहेगा। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे। दिन शुभ फलकारक। व्यर्थ बातों पर ध्यान न दें।
सिंह-
भाग्य की प्रबलता का बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। खानपान का ध्यान रखें। हो सके तो पानी भी घर से लेकर जाएं। दिन शुभ सूचनाओं को बढ़ाने वाला।
कन्या-
उत्सवों में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख सौख्य रहेगा। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। मधुर व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव। दिन उत्तम।
तुला-
जीवनसाथी महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित कर सकता है। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। लीक से हटकर करने की कोशिश होगी। यात्रा संभव। शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन उत्तम।
वृश्चिक-
मुश्किलों का डटकर मुकाबला करने वाले ही सफलता का स्वाद चखते हैं। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रह सकता है। प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। मेहनत पर भरोसा बढ़ाएं। दिन शुभ।
धनु-
करियर कारोबार में बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से योजनाएं बेहतर ढंग से आगे बढ़ा पाएंगे। कला कौशल को बल मिलेगा। लाभ पर फोकस बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मकर-
कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। जिद न करें।
कुम्भ-
उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्यों में रुचि रहेगी। दिन भाग्य को बल देने वाला। आस्था बढ़ेगी।
मीन-
घर परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। सहजता से सभी को प्रभावित करेंगे। तेज धूप में बाहर रहने से बचे। खानपान पर ध्यान दें। दिन अप्रत्याशित फलकारक।