मेष- हर्ष उल्लास बना रहेगा। नए लोगों से मेल मुलाकात पसंद करेंगे। प्रियजन से भेंट संभव है। व्यक्ति प्रयासों में बेहतर करेंगे। दिन बौद्धिकता को बल देने वाला। वृष- वाणी व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। बड़ों की सुनें और उन्हें सम्मान दें। दिन सामान्य फलकारक। अकारण असहज रह सकते हैं। मिथुन- साहसिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अनुशासन पसंद करेंगे। भाग्य की प्रबलता और सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे। निजी मामलों में धैर्य और सामंजस्य से काम लें। कर्क- घर परिवार में उत्सव आयोजन संभव है। दिखावे और दान इत्यादि पर जरूरत से अधिक खर्च कर सकते हैं। रिश्तों में मिठास रखें। दिन उत्साहवर्धक। सिंह- सक्रियता और सकारात्मकता बढ़त पर रहेंगे। जो भी जिम्मेदारी लेंगे उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। प्रभावशीलता और पूछपरख बढ़ेगी। दिन उत्तम। कन्या- करियर कारोबार में सक्रियता औरों को प्रभावित करेंगे। आय व्यय अपेक्षाकृत बढ़ा हुआ रहेगा। संबंधों में शुभता का संचार रहेगा। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। तुला- चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। भाग्य का सहयोग रहेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव होगी। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। वृश्चिक- सहजता से काम निकालने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार रहेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। बड़प्पन प्रदर्शन से बचें। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। धनु- भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। पूर्व की बातों को बिसार कर निसंकोच आगे बढ़ें। दाम्पत्य में धैर्य की जरूरत होगी। साझीदारी में स्पष्टता रखेंगे। दिन भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। मकर- हाल के दिनों में अधिक मेहनत कर चुके हैं तो थोड़ा सहज रहने का प्रयास करें। भेंटवार्ताओं के लिए समय लेकर निकलें। निजी जीवन सुखकर रहेगा। विपक्ष शांत रहेगा। कुंभ- निजी जीवन में स्थिरता और स्पष्टता बढ़ेगी। वाणी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष बेहतर बने रहेंगे। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। दिन शुभकर। मीन- प्रेम की सफलता सबकी खुशी में हैं। ऐसा कोई कार्य न करें कि करीबी नाराज हों। विपक्ष के प्रति कठोर बने रहेंगे। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन सामान्य शुभ।