मेष- फेस्टिव सीजन के उत्साह को आप और बढ़ाने में सफल होंगे। मित्रों में चर्चा में रहेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। वृष- जिम्मेदारियों के निर्वहन में ढिलाई से बचें। सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में मतभेद दूर होंगे। सभी के सहयोग तत्पर रहेंगे। दिन सहजता से आगे बढ़ने वाला। मिथुन- अच्छा सोचें और करें.सात्विक भोजन पर जोर दें सकारात्मकता हर प्रकार से सहायक होती है। भावुकता में कोई ऐसी बात न कहें कि बाद में असहज होना पड़े। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लायें.दिन सामान्य शुभ। कर्क- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। सिंह- सहजता और सकारात्मकता बढ़ेगी। भाग्य की प्रबलता से सभी काम बनेंगे। सम्बन्ध मजबूत होंगे। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। आत्मा की आवाज को अनसुना न करें। दिन श्रेष्ठ। कन्या- शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। भाग्य का सहयोग बढ़ेगा। आलस्य से बचें। संपर्क का लाभ मिलेगा। तुला – निजी जीवन हर्ष-आनंदमय रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। सबका साथ अनुकूलता बनाये रखेगा। आदरभाव पर जोर दें। दिन शुभकारक। वृश्चिक- भौतिक संसाधनों में वृद्धि संभव है। घर की साज संवार पर ध्यान देंगे। कार्य व्यापार अच्छा रहेगा। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। सोच बड़ी रखें। तर्क से काम लें। धनु- दिल की बात जुबां पर आ सकती है। प्रेम में हैं तो स्वयं को जाहिर करने के लिए अनुकूल समय है। प्रियजनों से भेंट होगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। फेस्टिव सीजन का लाभ उठाएंगे। दिन उत्तम। मकर- प्रेम में हैं तो आज कुछ खास करना चाहेंगे। प्रियजन से भेंट उत्साह बढ़ाएगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कुंभ- भाग्य की प्रबलता से सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। घर परिवार में हर्ष आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। पूर्वाग्रहों से मुक्त रहें। कामकाज सहज रहेगा। मीन- शानदार सरप्राइज मिल सकती है। हर्ष- उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। शुभ सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। दाम्पत्य में त्याग और विश्वास बढ़ेगा।