Ab Bolega India!

3 मई 2018 का राशिफल

मेष-

 पेशेवरों को शुभ प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। पदोन्नति की संभावना है। सभी का सहयोग पाने में सफल होंगे। महत्वपूर्ण चर्चाओं में अच्छा करेंगे। दिन शुभकारक। घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा।

वृष-

 धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा। मनोबल ऊंचा होगा। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। दिन भाग्यवर्धक। भ्रमण एवं मनोरंजन में रुचि लेंगे। पेशेवरता को बल मिलेगा।

मिथुन- 

सहजता से कार्यों को आगे बढ़ाते रहें। अनावश्यक जोखिम न उठाएं। आकस्मिकता बनी रह सकती है। प्रतिभा प्रदर्शन से सबको प्रभावित करेंगे। दिन सामान्य। जल्दबाजी से बचें और कम बोलें।

कर्क-

 जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। सहकारिता और साहचर्य को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। पदोन्नति संभव। दिन उत्तम फलकारक। सक्रियता बनाए रखें।

सिंह-

 सावधानी, सौ समस्याओं से बचाती है। लापरवाही और अनदेखी से बचें। कोई असहज करने वाली बात सुनने को मिल सकती है। खर्च पर ध्यान दें। विपक्ष सक्रिय रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।

कन्या-

 प्रेम में स्थायित्व बढ़ेगा। पर्सनल लाइफ में नेह और विश्वास बढ़ेगा। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। किसी खास प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। अध्ययन अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। दिन शुभ।

तुला-

 घर परिवार में सुख संसाधन बढ़ेंगे। परिजनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दिन सामान्य फलकारक। कामकाज में सहजता रहेगी। विपक्ष पीछे हटेगा। दूर देश जाना पड़ सकता है। स्वार्थ और जिद से बचें।

वृश्चिक- 

सामाजिकता बढ़ेगी। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। शुभ सूचना संभव है। दिन भाई बहनों में करीबी बढ़ाने वाला। आलस्य न दिखाएं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संपर्क का लाभ मिलेगा।

धनु-

 कुल कुटुम्ब में शुभता का संचार बढ़ेगा। उम्मीद के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। खुशियों को अपनों के साथ साझा करने के अवसर बनेंगे। रहन सहन संवार पर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है।

मकर-

 साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अनोखी कोशिशों से सबको प्रभावित करेंगे। परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा।  सृजन और स्मरण को बल मिलेगा। दिन अनुकूलता बढ़ाने वाला। निसंकोच आगे बढ़ें।

कुम्भ-

 रिश्तों में शुभता सहजता बढ़ेगी। निवेश पर विचार करेंगे। घर में उत्सव आयोजन की रूपरेखा बनेगी। वाणिज्यिक कार्यों में आगे रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। खर्च पर ध्यान दें। विवाद टालें।

मीन-

 लाभ के अवसरों को भुनाने की सोच रखें। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। करियर कारोबार में अपेक्षित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे।

Exit mobile version