मेष–
अवसरों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। सक्रियता और सृजनात्मकता बढ़ी हुई रहेगी। बातचीत में सावधान रहें। निवेश की सोच रह सकती है। दिन शुभ।
वृष–
आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। दिन खर्चीला और शुभकारक।
मिथुन–
व्यक्ति की अच्छे समय में जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इन्हीं जिम्मेदारियों के निर्वहन से स्वयं को बेहतर भी बनाता है। शुभता का संचार बना रहेगा।
कर्क–
कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग बना रहेगा। भाग्य की प्रबलता से रुके कार्य भी बनेंगे। तेजी बनाए रखें। धर्म संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।
सिंह–
समय की अनुकूलता आपके लिए राहत की तरह है। अधिकाधिक मेहनत करें। बड़ी बातें करने से बेहतर करके दिखाएं। दिन भाग्य वर्धक। व्यर्थ मेहनत से बचें।
कन्या–
सफलता योजनाबद्ध प्रयास और परिश्रम पर निर्भर करती है। अनावश्यक मेहनत करें। सेहत का ध्यान रखें। मित्र विश्वसनीय बने रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।
तुला–
जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। जीवनसाथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। स्थायित्व को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। भटकाव से बचें।
वृश्चिक–
अतार्किक और लुभावने ऑफरों से दूर रहें। ठगे जाने की आशंका है। बौद्धिक प्रयासों को बल मिलेगा। शिक्षा और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। दिन सामान्य शुभ।
धनु–
प्यार में हैं तो इसे जाहिर कर सकते हैं। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे। आर्थिक पक्ष सहज रहेगा। बड़ों से बहस से बचें। दिन शुभकारक।
मकर–
भव्य-भवन की अभिलाषा को बल मिलेगा। अपनों की सलाह से काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। बड़ों का सानिध्य सुख देगा। दिन सामान्य शुभकर।
कुंभ–
संबंध संवार पर रहेंगे। मेलजोल में रुचि रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में समय दे सकते हैं। बंधुत्व को बल मिलेगा। दिन शुभकारी। कड़वा न बोलें।
मीन–
मांगलिक कार्यों में प्रमुखता से शामिल होंगे। सक्रियता और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। योग्य जनों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निर्णय क्षमता बेहतर रहेगी।