मेष-
हर्ष आनंद से भरे रहेंगे। लोग उत्साह से प्रभावित होंगे। मित्रों के लिए समय निकालेंगें। प्रियजन से भेंट होगी। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। दिन भाग्यवर्धक। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे।
वृष-
जिद जल्दबाजी और पूर्वाग्रह व्यक्ति के सबसे बड़े शत्रु हैं। अपनों से सामंजस्य के लिए इनका त्याग करें। भवन वाहन के मामले बनेंगे। दिन अप्रत्याशित भरा रह सकता है। कामकाज सहज रहेगा।
मिथुन-
इच्छित प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। भूमि भवन के मामले बनेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलने की सोच रखें। दिन उत्तम फलकारक।
कर्क-
श्रेष्ठता और संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा। अपनों के साथ से उत्साहित रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विपक्ष स्वत: शांत रहेगा। दिखावे और आडंबर से बचें। खानपान उम्दा रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
सिंह-
महत्वपूर्ण प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। नवीनता और प्रयोगवादिता पर जोर रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। मन-मस्तिष्क को बल मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ।
कन्या-
मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। भवन वाहन के मामले बनेंगे। अपनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। कामकाज सहज रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें एवं सतर्कता अपनाएं। दिन सामान्य शुभ।
तुला-
अनोखी कोशिशों से सबको चौंका सकते हैं। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक चुनौतियों को स्वीकार करें। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। दिन हितसंवर्धक।
वृश्चिक-
मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अधिकारी एवं सहयोगी प्रसन्न रहेंगे। घर पर मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। दिन श्रेष्ठ।
धनु-
भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। व्यस्तता के बावजूद अपनों के लिए समय निकालेंगे। धर्म संस्कार एवं आस्था को बल मिलेगा। मनोरंजन एवं भ्रमण में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ।
मकर-
तर्क, अनुशासन और निरंतरता का साथ न छोड़ें। भेंट के लिए समय लेकर निकलें। रिश्ते मधुर बने रहेंगे। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन अप्रत्याशित फलकारक। मीठा बोलें।
कुम्भ-
कार्य व्यापार एवं परिवार में सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। साझीदारी में लाभ होगा। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक।
मीन-
पेशेवर और नौकरीपेशा बेहतर बने रहेंगे। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। मेहनत पर भरोसा रखें। लेन देन में सतर्क रहें। विपक्ष को गंभीरता से लें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।