Ab Bolega India!

28 अप्रैल 2017 का राशिफल

मेष-

 सृजनात्मकता और सकारात्मकता बढ़ेंगे। अनोखे प्रयास प्रभावी रहेंगे। प्रतिस्पर्धी अपेक्षित परिणाम पाएंगे। भाग्य की बुलंदी बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संतान से शुभ समाचार संभव।

वृष-

 शुभ कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इच्छित वस्तु क्रय कर सकते हैं। रिश्तों में मिठास घुली रहेगी। चर्चा में सतर्कता रखें। ऐसी बात साझा न करें जो असहजता बढ़ा दे। मौसमी सावधानी रखें।

मिथुन- 

साथियों के समर्थन और सहयोग से लाभ बढ़ाने में सफल होंगे। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। कोऑपरेटिव्स में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य में शुभता बढ़ेगी। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन हितकर।

कर्क-

 मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। आपके प्रयास सराहे जाएंगे। सभी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में शुभता बढ़ेगी। लक्ष्यों को हासिल करेंगे। मेहनत और प्लानिंग पर भरोसा रखें। दिन उत्तम।

सिंह-

 अच्छे समय का अधिकाधिक लाभ उठाएं। सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। धर्म, आस्था और आत्मविश्वास बढ़ें हुए रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। फुलपू्रफ योजनाएं बनाएं और डिस्टर्बिंग थिंग्स को फिक्स करते हुए आगे बढ़ें।

कन्या-

 कैलकुलेटिव रिस्क ही उठाएं। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अनुशासन पर फोकस रखें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। अपनों की सलाह को नजरअंदाज न करें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

तुला-

 घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। कामकाज अच्छा रहेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। चर्चाओं में सहज और विनम्र रहें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक-

 जीत की संभावनाओं को मेहनत से सफलता में बदल सकेंगे। श्रेष्ठ आयोजनों में शामिल होंगे। लाइफ स्टाइल इम्प्रेसिव रहेगी। अपनों का साथ उत्साहित रखेगा। सहज संतुलन पर फोकस रखें।

धनु-

 सितारों के श्रेष्ठ समीकरण से उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा। प्रभाव और पूछपरख बने रहेंगे। विवाद पक्ष में रहेंगे। निसंकोच आगे बढ़ें।

मकर-

 भौतिक संसाधनों पर जोर बना रह सकता है। अपनों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। पूर्वाग्रह से मुक्त रहें। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। दिखावे में रुचि लेंगे। दिन शुभकारक।

कुम्भ-

 विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है। लाभ के अवसरों को भुनाने की सोच रखें। कॉरपोरेट मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। बिजनेल से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। दिन उत्तम।

मीन- 

उत्सव, आनंद का समय है। अपनों के साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। बड़ा सोचें और अमल बढ़ाएं।

Exit mobile version