Ab Bolega India!

27 अप्रैल 2018 का राशिफल

मेष- 

सहजता सकारात्मकता और सक्रियता बनी रहेगी। यात्रा की अच्छी संभावना है। जो भी करें फुल प्रूफ करें। चूक होने पर असहजता बढ़ सकती है। सूचना साझा करने में सावधान रहें। दिन प्रभाव बढ़ाने वाला।

वृष-

 खुशियां और उपलब्धि साझा करने से बढ़ती हैं। वैवाहिक जीवन में सुखद रहेगा। आपस में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में रहेंगे। खर्च पर ध्यान दें। दिन संबंधों को मजबूती देने वाला।

मिथुन-

 मेहनतकश के सफल होने का प्रतिशत भाग्यवादी की तुलना में अधिक होते हैं। सोच विचार कर आगे बढ़ें और जुटे रहें। बाधाएं तात्कालिक रहेंगी। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। दिन शुभ फलकारक।

कर्क-

 

मन की सुनेंगे तो अधिक लाभ में रहेंगे। मित्रों का साथ विश्वास बढ़ाएगा। बौद्धिकता को बल मिलेगा। भेंट वार्ताओं में अच्छा करेंगे। दिन
श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें। प्रयासों को सराहना मिलेगी।

सिंह-

 उत्साहित रहेंगे और रखेंगे। भाग्य का सहयोग बना रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव है। अपनों की खुशी का ध्यान रखें। उनसे बहस बचें। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। दिन शुभ फलकारक।

कन्या-

 जोखिम उठाने से पहले सभी पक्षों पर अच्छे से विचार कर लें। चूक पर हानि की आशंका है। आवश्यक कार्य आज पूरे करने की सोच रखें। संपर्क क्षे़त्र बेहतर बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी।

तुला- 

घर में मांगलिक कार्य होंगे। मेहमानों की आवक बनी रहेगी। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। अच्छे व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक – 

सफलता के संकेत बने हुए हैं। स्वयं पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते रहें। तात्कालिक समस्याओं का हल तुरंत खोजें। लेन देन में सतर्कता रखें। सुनी बातों पर ध्यान न दें। दिन सामान्य से शुभ।

धनु –

 बैंक बैंलेंस बड़ा रखने वाला धनवान हो सकता है लेकिन पैसा खर्चना जानने वाला जिंदगी अधिक अच्छे से जीता है। कला प्रियता बढ़ेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपनों का वात्सल्य अभिभूत रखेगा।

मकर –

 कार्य व्यापार के सिलसिले में दूर देश जाना पड़ सकता है। अपनों का साथ और सहयोग बना रहेगा। लाभ पर फोकस बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक। आवश्यक कार्य जल्द पूरा करने की सोच रखें।

कुम्भ-

 पहल पराक्रम में आगे रहेंगे। जोखिम उठाएंगे और लाभ भी बनाएंगे। सभी आपके प्रयासों से प्रभावित होंगे। तेजी बनाए रखें। वाणिज्यिक कार्याें में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढें।

मीन-

 भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी। सभी का सहयोग प्रभावित करेगा। आस्था विश्वास से असंभव भी संभव होगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। धार्मिक मामलों में रुचि रहेगी। महत्वपूर्ण उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं।

Exit mobile version