मेष- करीबियों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। आवश्यक कार्य आज ही करने का प्रयास करें। वृष- व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा। बनना संवरना भाएगा। अपनों के साथ शुभ आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। मिथुन- कला एवं सौंदर्य भाव को बल मिलेगा। रिश्तों में मधुरता घुली रहेगी। सृजनात्मकता बढ़त पर रहेगी। यात्रा के संकेत हैं। दिन प्रभावशीलता बढ़ाने वाला। कर्क- समाज में प्रतिष्ठत माने जाने वाले कार्याें से धन और मान दोनों अर्जित करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। तेजी बनाए रखें। दिन लाभकर। सिंह- सभी का साथ मनोबल ऊंचा रखेगा। भाग्य की प्रबलता से महत्वपूर्ण प्रयासों को आगे बढ़ा सकेंगे। अहम् भाव को त्याग देने में सफल रहे तो अधिक बेहतर परिणाम अर्जित करेंगे। कन्या- कार्यक्षेत्र में अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। धर्म और दिखावे पर जोर रह सकता है। मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्क बेहतर रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। तुला- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। सेहत के मामलों में समझौता न करें। जीवन साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आपसी विश्वास को बल मिलेगा। दिन भाग्य वर्धक। वृश्चिक- कम बोलें ज्यादा करें की नीति अपनाएं। आकस्मिकता बनी रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। गरिमा और गोपनीयता बनाए रखने में सफल रहेंगे। दिन सामान्य। धनु- शिक्षा संतान अर्थ प्रेम और दाम्पत्य में शुभता का संचार बना रहेगा। आवश्यक कार्याें को आज ही पूरा कर लेने की सोच रखें। दिन उत्तम फलकारक। ठगोें से सावधान रहें। मकर- नौकरीपेशा बेहतर बने रहेेंगे। संतान से शुभ समाचार संभव है। शिक्षा और प्रेम पक्ष बेहतर रहेगा। बड़बोलेपन से बचें। खर्च पर नियंत्रण रखें। दिन सामान्य से शुभ। कुंभ- एकाग्रता और संकल्पशक्ति को बल मिलेगा। युवा उम्मीद से अच्छा करेंगे। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। कामकाज सहज रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। मीन- परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाना ही सुख का मूल है। अपनों को निराश कर सकते हैं। जिद एवं स्वार्थ से बचें। कामकाज सहज रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।