मेष-
लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर बना रहेगा। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। नए लोगों से संपर्क में सतर्कता रखें। उधार के लेन देन से बचें। गणितीय कार्यों में रुचि रह सकती है। दिन शुभ। सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं।
वृष-
संबंधों में मधुरता बनाए रखने में सफल रहेंगे। शुभ कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। प्रियजनों से भेंट संभव है। पठन पाठन में रुचि लेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के दिखावे से बचें। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन शुभ।
मिथुन-
आर्थिक प्रयासों में अच्छे रहेंगे। कॉरपोरेट चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर बनेंगे। अपनों की इच्छाओं का सम्मान करें। उन्हें विश्वास में लेकर ही कार्य करें। दिन शुभ फलकारक।
कर्क-
अधिकारियों से संपर्क बेहतर होगा। लंबित योजनाओं में गति आएगी। कामकाज बेहतर बना रहेगा। समकक्षों और वरिष्ठों का समर्थन पाएंगे। सामाजिकता बढ़त पर रहेगी। कैलकुलेटिव जोखिम ले सकते हैं।
सिंह-
भाग्य की प्रबलता और अपनों का साथ सभी क्षेत्रों में बेहतर कर दिखाने में सहायक होगा। धर्म और आस्था को बल मिलेगा। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन श्रेष्ठ। अच्छे होस्ट रहेंगे।
कन्या-
नवाचार पर जोर रहेगा। अनोखी कोशिशों से सबको अचंभित कर सकते हैं। लीक से हटकर कार्य की सोच रहेगी। पर्सनल मैटर्स पक्ष में रहेंगे। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। अनुशासन और धैर्य बढ़ाएं। दिन शुभ।
तुला-
गर्मी में आंखों का बचाव करें। तेज धूप में निकलने से बचें। खानपान में सात्विकता पर जोर दें। रिश्तों में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ और व्यय संभव है। दाम्पत्य में प्रेम और प्रारदर्शिता बढ़ेगी। दिन सामान्य से शुभ।
वृश्चिक-
धूप से त्वचा का बचाव रखें। स्किन इंफेक्शन की आशंका है। कारोबारी गतिविधियों व्यस्तता बनी रहेगी। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। लाभ पर फोकस रहेगा। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे। दिन शुभकारक।
धनु-
सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। मित्रों का साथ उत्साह बढ़ाएगा। नवीन प्रयासों में तेजी आएगी। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। लाभ पर फोकस बढ़ाएं। युवा अपेक्षा से अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ।
मकर-
भाग्य के मामले बनेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में बेहतर रहेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। अपनों की भावनाओं का ध्यान रखें। ऐसी कोई बात किसी से करें न कहें कि असहजता बढ़ा दे। दिन उत्तम फलकारक।
कुम्भ-
बिना विचारे जो करे सो पाछे पछताए। जो भी करें उसे तार्किकता की कसौटी परख लें। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। पहल पराक्रम में आगे रहेंगे। अप्रत्याशित घटनाक्रम योजना की गति प्रभावित कर सकता है। दिन सामान्य।
मीन-
सबको जोड़े रखने की कला और चातुर्यपूर्ण व्यहवार सफलता की प्रमुख कुंजियों में से हैं। इच्छित परिणामों की प्राप्ति संभव है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। जीवन स्तर संवार पर रहेगा।