मेष- सामाजिक संपर्क बढ़ाने पर जोर रहेगा। अपनों का सहयोग मनोबल ऊंचा रहेगा। सक्रियता और प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। यात्रा संभव है। दिन उत्तम। वृष- श्रेष्ठ प्रयासों का सकारात्मक परिणाम उत्साह बढ़ाएगा। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। रहन सहन संवार पर रहेगा। परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। मिथुन- करियर कारोबार में उछाल के संकेत हैं। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। लोगों का भरोसा जीतेंगे। लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ेगा। दिन सुख सौख्य कारक। कर्क- संभलकर आगे बढ़ते रहें चहुंओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। समय और धन के प्रबंधन पर जोर दें। रिश्ते संवार पर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ। सिंह- कम मेहनत में अधिक सफलता के संकेत हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने की सोच रखें। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। कन्या- महत्वपूर्ण मीटिंग्स में बेहतर करेंगे। सभी का समर्थन हासिल होगा। सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। दिखावे से दूर रहकर काम निकालने की सोच रखें। दिन उत्तम। तुला- परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होंगी। आगे देखें और अच्छे अवसरों को भुनाने की सोच रखें। मित्र भरोसेमंद रहेंगे। दाम्पत्य में पारदर्शिता बढ़ेगी। दिन भाग्यकारक। वृश्चिक- आकस्मिकता और असहजता से बचने के लिए धैर्य और अनुशासन रखें। अपनों का भरोसा बना रहेगा। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। दिन सामान्य। धनु- निजी जीवन में शुभता का संचार बढ़ेगा। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सहकारिता और साझेदारी पर जोर दे सकते हैं। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष सहज रहेगा। मकर- विरोध किसका करना है और कितना इसकी स्पष्टता रखें। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। विपक्ष के प्रति कठोर रहेंगे। लेन देन में सतर्क रहें। कुंभ- शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में उम्मीद से अच्छा करेंगे। सुख सौख्य बना रहेगा। साहस से आगे बढ़ते रहेंगे। दिन शुभकारक। मीन- अति महत्वाकांक्षी और असंतोषी जन खुद भी असहज रहते हैं और करीबियों को भी रखते हैं। धैर्य और आदरभाव बनाए रखें। दिन सामान्य फलकारक।