मेष- प्रियजनों के साथ हंसी खुशी समय बिताएंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा कर लेने की सोच रखें। वृष- घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जिद एवं जल्दबाजी से बचें। दिन शुभ फलकारक। कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। मिथुन- आत्म अनुशासन बढ़ा हुआ रहेगा। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकते हैं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। पराक्रम प्रदर्शन में आगे रहेंगे। लापरवाही से बचें। कर्क- चारो ओर सफलता के संकेत बने हुए हैं। अच्छे समय का अधिकाधिक उपयोग करने की सोच रखें। खानपान उम्दा बना रहेगा। संग्रह पर जोर देंगे। दिन उत्तम फलकारक। वाणी प्रभावी रहेगी। सिंह- महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल समय है। उचित विचार कर एवं अनुभवियों की राय लेकर शुरूआत करें। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। भेंटवार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। कन्या- शुभ कार्यों में यथासंभव सहयोग की सोच रहेगी। स्वयं या अपनों के लिए कोई मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। तुला- कार्य व्यापार में नीति और नैतिकता पर जोर रहेगा। श्रेष्ठ प्रयासों से धन और मान दोनों अर्जित करेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष हितकर रहेगा। दाम्पत्य सुखकारक रहेगा। आलस्य से बचें। दिन उत्तम। वृश्चिक- सभी का साथ और सहयोग सफलता के नए मुकाम पाने में सहायक होगा। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी। सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। संपत्ति से जुड़े मामले पक्ष में रह सकते हैं। दिन श्रेष्ठ। धनु- धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। भेंटवार्ताओं में अच्छा करेंगे। व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा। दिन भाग्यकारक। प्रतियोगियों की सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। मकर- सुख बांटने से बढ़ता है। खुशियों को अपनों से साझा करें। खानपान उम्दा रहेगा। आकस्मिकता से बचने के लिए अनुशासन अपनाएं। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। कुंभ- सबको साथ लेकर चलने औरों की अपेक्षा अधिक सफल होते हैं। जिम्मेदारियां साझा होकर सहजता से पूरी हो जाती हैं। प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। दाम्पत्य सुखकर रहेगा। आवश्यक कार्यों में शीघ्रता करें। मीन- घर परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण बना रहेगा। श्रेष्ठ वस्तुओं के संग्रह में रुचि लेंगे। अनुशासन एवं प्रबंधन पर जोर दें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरीपेशा अपेक्षाकृत अच्छा करेंगे। दिन सामान्य से शुभ।