Ab Bolega India!

2 फरवरी 2019 का राशिफल

मेष राशि:- 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। शारीरिक थकान महसूस होगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।
वृष राशि:-

 आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।
मिथुन राशि:- 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
कर्क राशि:- 

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
सिंह राशि:- 

आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है। प्रवास भी टालने में ही भलाई है।
कन्या राशि:-

 दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।
तुला राशि:-

 आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवशयकता है।
वृश्चिक राशि:-

 आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्रेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
धनु राशि:-

 आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
मकर राशि:-

 आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।
कुंभ राशि:-

 आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवशयकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।
मीन राशि:-

 आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

Exit mobile version