मेष-
मन-मस्तिष्क को बल मिलेगा। अच्छे साधक और ट्रेनी बने रहेंगे। प्रेम में प्रारदर्शिता, पवित्रता और प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। संसाधन पर्याप्त बने रहेंगे। दिन उत्तम।
वृष-
घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। भवन-वाहन के मामले बनेंगे। कामकाज संवार पर रहेगा। बड़ों का सानिध्य सुख देगा। दिन शुभकारक।
मिथुन-
श्रेष्ठ सूचनाओं के आदान-प्रदान के अवसर बनेंगे। लोगों से संपर्क स्थापित करने में सहज रहेंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। बंधुजनों में प्रेम और करीबी बढ़ेगी। भाग्य पक्ष की प्रबलता बढ़ेगी।
कर्क-
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि लेंगे। वाणी-व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। घर-परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। परिजनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। दिन श्रेष्ठ।
सिंह-
प्रभावशीलता और पूछपरख बढ़ेगी। महत्वपूर्ण चर्चाओं में अपनी बात स्पष्टता से रखेंगे। लोग सहमत भी होंगे। दाम्पत्य में आदर्शवाद और त्याग की भावना को बल मिलेगा। विद्या, बुद्धि एवं संस्कारों में वृद्धि होगी।
कन्या-
शुभ कार्यों में रुचि रहेगी। दान धर्म में आगे रहेंगे। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। विद्यार्थी उम्मीद से अच्छा करेंगे। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। जीवन प्रबंधन पर जोर दें। दिन शुभकारक।
तुला-
बड़े उद्यमियों के लिए अच्छे अवसर निर्मित होने के संकेत हैं। कार्य व्यापार में उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। श्रेष्ठ कार्यों से यश, धन और मान अर्जित करेंगे। प्रेम और पवित्रता को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।
वृश्चिक-
सर्वहितकारी का ध्यान स्वयं ईश्वर रखता है। प्रशासकीय कार्य सहज ही सधेंगे। भेंट वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। धन-सम्पत्ति के मामले बनेंगे। भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठाएं। दिन अत्युत्तम।
धनु-
भाग्य की प्रबलता का समय है। सभी पेंडिंग कार्यों को गति मिलेगी। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओें की प्राप्ति संभव है। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मकर-
सहजता से धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें। परिजनों का साथ और समर्थन बना रहेगा। अप्रत्याशित लाभ के अच्छे संकेत हैं। नीति और नैतिकता पर जोर दें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
कुंभ-
दाम्पत्य में प्रेम, आदर्श और त्याग की भावना को बल मिलेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र संबंध गहरे होंगे। साझा प्रयासों में सफलता मिलेगी। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन मंगलकारी।
मीन-
प्रियजनों के साथ शुभ समय बिताएंगे। पेशेवरता पर जोर रहेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। अनुशासन एवं प्रबंधन पर ध्यान दें। विपक्ष तार्किक एवं प्रभावी बना रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।