Ab Bolega India!

18 जुलाई 2018 का राशिफल

मेष

 धैर्य के साथ अपने कार्य करते रहें। अनावश्यक परिश्रम की अपेक्षा स्मार्ट तरीके से काम पूरा करें। अपराह्न से परिस्थितियों तेज सकारात्मक बदलाव संभव। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

वृष

 महत्वपूर्ण कार्यों को समयपूर्व करने का प्रयास करें। साहस पराक्रम बना रहेगा। शाम से पूर्व आवश्यक कार्य पूरे कर लेने की कोशिश करें। वार्तालाप में सतर्कता रखें। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन

 मेहनत और लगन से किए गए प्रयास फलित होंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग बेहतर बने रहेंगे। सक्रियता एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। यात्रा संभव।

कर्क

 पठन पाठन में रुचि बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। खर्च बढ़ सकता है। आवश्यक फर्स्ट हाफ में ही पूरे कर लेने की कोशिश करें।

सिंह

 आर्थिक प्रयासों में तेजी आएगी। परिजनों का सहयोग सुख सौख्य बढ़ाएगा। नए लोगों से मेल मुलाकात संभव। प्रियजन से भेंट होगी। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। सबका सम्मान करें।

कन्या 

प्रबंधन से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गणमान्य लोगों से करीबी बढ़ेगी। संपर्क एवं सूचना तंत्र बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय में अपनों को प्राथमिकता दें। दिन शुभ फलकारक।

तुला

 भाग्य की प्रबलता से घर बाहर दोनों जगह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खुशियां साझा करने के अवसर बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। धर्म अध्यात्म पर जोर देंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक

 नवीन कार्यों को विचारों को शीघ्र स्वीकृति मिल जाए ये जरूरी नहीं। आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मनोबल ऊंचा रखें। अपनों से बनाकर चलें। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

धनु

 शुभ कार्यों में किए गए निवेश के सकारात्मक प्रतिफल मिलेंगे। दाम्पत्य में आदर्श और प्रेम भाव बढ़ेगा। सकारात्मक कार्यों में तेजी आएगी। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। प्रभाव बढ़ेगा।

मकर

 अनुशासित ढंग से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक उन्नति के अवसर बढ़ेंगे। प्रतिभा को मंच मिलेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव होगी। प्रियजनों से भेंट होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिन उत्तम।

कुंभ

 नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है। प्रबंधन में रुचि रहेगी। सभी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ बढ़ने की संभावना है। मित्र सहयोगी होंगे। दिन उत्तम फलकारक। पैतृक मामले बनेंगे।

मीन

 अपनों के स्नेह और वात्सल्य से अभिभूत होंगे। भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। पेशेवर शुभ प्रस्ताव पाएंगे। कारोबारी विस्तार की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। दिन शुभ।

Exit mobile version