मेष- परिस्थितियों से बेहतर सामंजस्य स्थापित कर पाएंगे। सक्रियता समझ और सद्भाव में वृद्धि होगी। मित्रों को समय दे पाएंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। वृष- निजी जीवन में शुभता का संचार बना रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। आवश्यक कार्यों में तेजी बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में ही कर लेने का प्रयास करें। दिन शुभकर। मिथुन- सामाजिकता और संपर्क क्षेत्र बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। सफलता का प्रतिशत अच्छा बना रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन उत्तम। कर्क- संवेदनशीलता और प्रेमभाव से सभी को प्रभावित करेंगे। मित्रों के साथ हर्ष आनंद से समय बिताएंगे। निजी जीवन में सुख सौख्य रहेगा। परिजनों से करीबी बढ़ेगी। दिन उत्तम। सिंह- मेहनत का फल मिलने के अच्छे संकेत हैं। उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। सराहना और समर्थन हासिल करेंगे। करियर कारोबार में सहजता बढ़ेगी। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। कन्या- लक्ष्य पूर्ण हुए बिना विश्राम से बचें। यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। आलस्य से बचें और योजना बनाकर कार्य करें। दिन शुभ फलकारक। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। तुला- आर्थिक उन्नति के अवसर बने रहेंगे। बहुमुखी प्रतिभा से सभी प्रभावित रहेंगे। निसंकोच आगे बढ़ें। चापलूसों से दूरी रखें। दिन उत्तम फलकारक। वृश्चिक- करियर कारोबार में शुभता बनी रहेगी। बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप देने का समय है। प्रबंधन पर ध्यान दें। दिन उत्तम फलकारक। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। धनु- व्यक्ति को हमेशा भविष्योन्मुख होना चाहिए। असहज करने वाली पुरानी बातों को भूल लक्ष्य पर ध्यान दें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक है। भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। मकर- आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें। ढिलाई और लापरवाही योजना प्रभावित कर सकते हैं। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। दिन शुभकर। कुंभ- अधिकारों की अपेक्षा कर्तव्यपालन पर ध्यान दें। सफलता का प्रतिशत बढ़त पर बना रहेगा। लापरवाही से बचें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। दाम्पत्य में शुभता रहेगी। मीन- मित्रों का सहयोग समर्थन बना रहेगा। योजनाओं में तेजी बनाए रखें। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा करने की सोच रखें। दिन शुभ।