Ab Bolega India!

15 दिसंबर 2017 का राशिफल

मेष-

 भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। लक्ष्यों को पूरा करने में जुट जाएं। सहजता बनी रहेगी। धर्म संस्कार आस्था एवं आत्मविश्वास को बल मिलेगा। निसंकोच आगे बढ़ें।

वृष-

 अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। अपनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वाणी व्यवहार की विनम्रता से सभी को प्रभावित करेंगे। गुप्त सहयोग हासिल होगा। संसाधनों में वृद्धि संभव। दिन शुभ।

मिथुन-

 निजी जीवन में उल्लेखनीय पल जुड़ेंगे। साथी उम्मीद से अच्छा करेगा। साझा कोशिशें फलित होंगीे। भूमि भवन के मामले बनेंगे। उचित स्थान हासिल करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कर्क-

 मेहनत और लगन से सभी कार्याें को गति दे पाएंगे। रिश्तों में मिठास घुलेगी। विपक्ष भी सराहना करेगा। पेशेवरता बढ़ेगी। सहयोगियों का भरोसा जीतेंगे। दिन उत्तम फलकारक।

सिंह-

 प्रेम में आदर्श और त्याग की भावना बढ़ेगी। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। परीक्षार्थी सफल होंगे। संतान से शुभ समाचार संभव। दिन श्रेष्ठ।

कन्या-

 इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। संसाधन और सुख बढ़ेगा। कामकाज में अनुकूलता रहेगी। तेजी बनाए रखें। सभी सहयोगी रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य भाग्यकारक होगा। दिन शुभ।

तुला –

 शुभ सूचना प्राप्त होगी। सामाजिक कार्याें में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। बंधुजनों में प्रेम बढ़ेगा। संपर्काें को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। दाम्पत्य में प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक-

 भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। लोग आपके वाणी व्यवहार से प्रभावित रहेंगे। कुल कुटुम्ब् में उत्सव आयोजन संभव है। धनधान्य संग्रह पर जोर रहेगा। दिन श्रेष्ठ।

धनु-

महत्वपूर्ण प्रयासों को गति देने में सफल होंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। ख्याति लाभ होगा। पूछपरख बढ़ेगी। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। संतान से शुभ समाचार संभव। प्रेम में सफलता। दिन श्रेष्ठ।

मकर- 

आदर्श की भावना बढ़ेगी। शुभ कार्याें में यथासंभव सहयोग करेंगे। रिश्तों को मजबूती मिलेगी। विपक्षी भी सराहना करेंगे। सुख और समर्थन बढ़ेगा। समय-सामर्थ्य का प्रबंधन रखें। दिन शुभकारक।

कुंभ-

 शिक्षा, संतान, प्रेम, प्रतियोगिता, प्रदर्शन और आर्थिक क्षेत्र बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य में समझ और सामंजस्य बढ़ेंगे। कार्य-व्यापार के विस्तार की योजनाओं को गति मिलेगी। दिन हितकारक।

मीन-

 शासन-प्रशासन से जुड़े कार्याें को तेजी से पूरा करें। अधिकारीप्रभाव में रहेंगे। जिम्मेदारी और मान सम्मान में वृद्धि होगी। उत्वस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिन धनधान्य बढ़ाने वाला।

Exit mobile version