Ab Bolega India!

14 अप्रैल 2018 का राशिफल

मेष-

 पारिवारिक मामलों में अत्यधिक दखल से बचें। शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता बनी रह सकती है। भौतिक संसाधनों में बढ़ोतरी संभव है। दिन सामान्य से शुभ। जिद और अहम् से बचें।

वृष-

 शुभ संकेतों का दिन है। सामाजिक संपर्क मजबूत होगा। भाई बहनों से करीबी बढ़ेगी। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। तेजी दिखाएं। रिस्क लेने में आगे रहेंगे। दिन शुभ कारक।

मिथुन-

 मांगलिक कार्यों में प्रमुखता से शामिल होंगे। अतिथियों का आगमन बना रह सकता है। सुख सौख्य संग्रह में वृद्धि होगी। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। दिन श्रेष्ठ।

कर्क-

 सफलता का शिखर छू सकते हैं। कला कौशल और नवीनता पर जोर रहेगा। लोगों से प्रशंसा पाएंगे। पूछपरख बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर बेहतर करेगा। दिन उत्तम फलकारक। भाग्य का लाभ उठाएं।

सिंह-

 धार्मिक आयोजन में रुचि बढ़ेगी। शुभ कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। संबंध बेहतर होंगे। निवेश में जल्दबाजी से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दिन सामान्य फलकारक। संभव हो तो तेज धूप से बचें।

कन्या-

 निजी जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। तात्कालिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। भेंट वार्ताओं में बेहतर करेंगे। दिन आय बढ़ाने वाला। प्रतिभा को मंच मिलेगा।

तुला- 

जिम्मेदारियों के निर्वहन में आगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी के चहेते बने रहेंगे। बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। घर में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। बड़ों का सानिध्य प्राप्त होगा। दिन उत्तम फलकारक। ।

वृश्चिक-

 भाग्य पक्ष की सहजता कार्यों में गति लाएगी। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। उत्साह बढ़ेगा। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन योजनाओं को गति देने में सहायक।

धनु- 

घर से निकलने से पहले आवश्यक वस्तुओं की जांच कर लें। जल्दबाजी और प्रलोभन में किसी भी कार्य से बचें। परिजनों की बातों पर ध्यान दें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

मकर- 

पर्सनल मामलों में गति आएगी। विवाह योग्य शुभ प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। साझा प्रयासों में तेजी आएगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश होगी। दिन श्रेष्ठ।

कुम्भ- 

घर में शुभता का संचार रहेगा। अपनों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि लेंगे। अवरोधों के बावजूद बेहतर करके दिखाएंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मीन-

 प्रिय से दिल की बात सहजता से कह पाएंगे। दोस्ती में भरोसा बढ़ेगा। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। सक्रियता और समझ से सभी प्रभावित होंगे। तेजी बनाए रखें। दिन उत्साह बनाए रखने वाला।

Exit mobile version