मेष-
अपने भीतर छुपे आर्टिस्ट को बाहर आने दें। उसे बेहतर होने का मौका दें।कला कौशल में दखल बढ़ेगा। रहन सहन आकर्षक होगा। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। बंधुओं से करीबी बढ़ेगी। दिन शुभकारक।
वृष-
प्रिय लोगों का घर आगमन खुशियां बढ़ाएगा। हर्ष उत्साह का वातावरण रहेगा। श्रेष्ठ व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे। दिन संग्रह कारक।
मिथुन-
सहकर्मियों का साथ कार्यक्षेत्र में शुभता बढ़ाएगा। किसी विशेष के प्रति खिंचाव अनुभव कर सकते हैं। महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी। पूछपरख और प्रभाव बढ़ेगा। लाभ बेहतर बना रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कर्क-
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्ते संवार पर रहेंगे। विवाद से बचें। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन सामान्य से शुभ। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा।
सिंह –
लाभ के अवसर अच्छे बने रहेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है। अच्छे कार्याें से आर्थिक लाभ और प्रभाव दोनों प्राप्त होंगे। गुप्त समर्थन एवं सहयोग मिलता रहेगा। प्लानिंग के साथ कार्य करें। दिन शुभ कारक।
कन्या –
पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ बेहतर बनी रहंेगी। सबका साथ पाएंगे और अधिकाधिक लोगों से जुड़ने की सोच रहेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। पैतृक मामले बनेंगे। पेशेवरता पर जोर रहेगा। दिन उत्तम।
तुला –
धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। पूर्व के श्रेष्ठ प्रयास फलित होंगे। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। दिन भाग्य को बल देने वाला। विपक्ष भी प्रशंसा करेगा।
वृश्चिक –
महत्वपूर्ण यात्रा या भेंट पर निकलने से पहलें जरूरी चीजों की लिस्ट चेक कर लें। समय से थोड़ा पहले निकलें। जब तक तथ्य स्पष्ट न हों अनजान पर भरोसा न करें। दिन सामान्य शुभ। अपनों का सहयोग मिलेगा।
धनु-
घर में सुख सौख्य बढ़ेगा। दाम्पत्य में शुभता का संचार रहेगा। सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। साझा कोशिशें सफल होंगी। दिन उत्तम।
मकर-
गलती और लापरवाही से बचने के लिए चेक पाइंट की कठोरता रखें। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। आलस्य से बचें। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। बंधुओं में प्रेम बढ़ेगा। दिन सामान्य शुभ। बजट बनाकर खर्च करें।
कुम्भ-
किसी विशेष के प्रति आकर्षण अनुभव कर सकते हैं। प्रियजन के साथ डेट पर जा सकते हैं। मित्रों संग शुभ समय बिताएंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन उत्साह बढ़ाने वाला।
मीन-
श्रेष्ठ प्रयासों को पूरा करने के लिए अकेले ही चल पड़ें। अपने धीरे-धीरे स्वतः साथ आने लगेंगे। पारिवारिक मामलों मंे अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। सुख सुविधाएं पर्याप्त बनी रहेंगी। दिन सामान्य से शुभ कारक।