Ab Bolega India!

10 सितम्बर 2018 का राशिफल

मेष–

 मेष राशि वालों को आज के दिन कार्य की सफलता में भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं होगा| बुद्धिमान शत्रु उत्पन्न हो सकते है| माता को वायु विकार से सम्बंधित कष्ट हो सकता है| आज सोच समझ कर निर्णय ले, गलत निर्णय के कारण लाभ में कमी आ सकती है| संतान का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा|

वृष–

वृष राशि वालों के लिए आज के दिन प्रशासनिक कार्य सफलता का योग है| भाई/बहन और मित्र से सम्बंधित शुभ समाचार की आज प्राप्ति हो सकती है| सुख समृद्धि की वृद्धि में कुटुम्ब का सहयोग प्राप्त होगा| विभिन्न स्त्रोतों से आय में वृद्धि प्राप्त होगी| आकस्मिक धन लाभ का योग है|

मिथुन–

मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन संतान का भोग विलास में खर्च की अधिकता के कारण संचित धन में हानि का योग है| संचित धन में हानि का योग एवं पारिवारिक कलह हो सकता है| पराक्रम के द्वारा कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी| आज भूमि, वाहन में निवेश करने से लाभ मिलेगा| राजदरबार में मान सम्मान बढेगा|

कर्क–

कर्क राशि वाले आज के दिन अधिक आत्मविश्वास एवं आलस्य से बचे इनके कारण कार्य में असफलता का योग है| संतान के कारण कुटुम्ब में विवाद उत्त्पन्न हो सकता है| आज आँखों से सम्बंधित समस्या हो सकती है|

सिंह–

सिंह राशि वालों को आज के दिन विद्या एवं वाणी के द्वारा राजकीय क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी| आज आकस्मिक धन लाभ एवं बाहरी स्थान से लाभ प्राप्त हो सकता है| यात्रा में खर्च हो सकता है| रक्त एवं हड्डी से सम्बंधित रोग के कारण जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट का योग है|

कन्या–

  कन्या राशि वालों को आज के दिन पराक्रम और विद्या के सहयोग से भाग्य में वृद्धि का योग है| मित्र एवं भाई/बहन से आज असहयोग मिलेगा|शत्रु के कारण कार्य में रुकावट उत्त्पन्न होगी| नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है एवं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आज प्राप्त होगा|

तुला–

तुला राशि आज के दिन आलस्य से बचे इसके कारण कार्यक्षेत्र में असफलता प्राप्त होगी| निर्माणकारी कार्य में खर्च हो सकता है| आज के दिन भूमि वाहन में निवेश करने से बचे अन्यथा हानि हो सकती है| माता/पिता के स्वास्थ्य से सम्बंधित चिंता हो सकती है| जीवनसाथी को ठण्ड सम्बंधित रोग से शारीरिक कष्ट का योग है|

वृश्चिक–

वृश्चिक राशि वाले आज के दिन वाहन के प्रयोग से बचे चोट लगने का भय है| पराक्रम के द्वारा रोजगार में लाभ मिलेगा| धार्मिक कार्य में अरुचि उत्त्पन्न होगी| विद्या एवं संतान आय की वृद्धि में सहायक सिद्ध होंगे| राजकीय क्षेत्र में विवाद के कार्य में हानि हो सकती है|

धनु–

धनु राशि वालों को आज के दिन वाहन सुख उत्तम मिलेगा| पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा| वायुजनित रोग से कष्ट का योग| कम परिश्रम से अधिक लाभ की प्राप्ति का योग है| व्यय की अधिकता के कारण आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा|

मकर–

  मकर राशि वालों को आज के दिन शत्रुओ के कारण संचित धन में हानि हो सकती है| ज्वर एवं रक्त सम्बंधित रोग से माता को शारीरिक कष्ट का योग| मित्रो से सावधान रहे इनके कारण कार्य में रुकावट आ सकती है|

कुम्भ–

कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन शत्रु प्रबल होंगे इनके कारण कार्य में अवरोध उत्त्पन्न हो सकता है| खर्च की अधिकता के कारण मन अशांत रहेगा| आज के दिन कुटुम्ब का सहयोग प्राप्त होगा एवं दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा| 

मीन–

मीन राशि वालों को आज के दिन वाणी एवं विद्या के प्रभाव से मान सम्मान में वृद्धि होगी| शत्रु प्रभावशाली होंगे| बाहरी स्थान के माध्यम से आय में वृद्धि प्राप्त होगी| जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी एवं पराक्रम के द्वारा आय में वृद्धि होगी|

Exit mobile version