Ab Bolega India!

10 नवंबर 2018 का राशिफल

मेष

 मेहनत और लगन से अपेक्षित लाभ अर्जित करेंगे। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। अतार्किक प्रलोभनों में न पड़ें। खरीदी में सतर्कता रखें। निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा।

वृष

 प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय व्यतीत करेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। विपक्ष भी सराहना करेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक सहजता रहेगी। दिन उत्तम।

मिथुन

 भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। भौतिक संसाधनों एवं घर की साज संवार पर जोर देंगे। कामकाज अच्छा रहेगा। प्रियजनों से भेंट होगी। दिन शुभकारक।

कर्क

 पराक्रम प्रदर्शन एवं संपर्क बढ़ाने में आगे रहेंगे। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति की संभव है। बड़ों का सानिध्य सुख सौख्य बढ़ाएगा। बंधुओं में करीबी बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

सिंह

 परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह पर जोर देंगे। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। परिजनों का साथ और सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। रहन सहन संवरेगा।

कन्या

 सृजनात्मकता एवं कलाप्रियता को बल मिलेगा। सभ्यता और भव्यता पर जोर रहेगा। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन श्रेष्ठतर।

तुला

 शुभ कार्यों में खर्च बढ़ेगा। रिश्तों में नव उर्जा का संचार होगा। यात्रा की संभावना बनी रहेगी। पूछपरख और प्रभावशीलता बढ़ेगी। लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें।

वृश्चिक

 लाभ के अवसरों को भुनाने पर जोर रहेगा। आर्थिक हित बेहतर बने रहेंगे। कार्य व्यापार में अधिकाधिक समय दें। प्रियजनों से भेंट होगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

धनु

 सबके साथ और समर्थन से सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठतर रहेंगे। आय के नव स्त्रोत सृजित होंगे। उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर

 भाग्य की कृपा से जो भी करेंगे हितकारक रहेगा। सोच और मनोबल बढ़ा रखेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्क का लाभ मिलेगा। प्रबंधन में बेहतर रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।

कुंभ

 अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। अनुशासन और सतर्कता से आगे बढ़ेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। बड़बोलेपन और दिखावे में समय जाया न करें। लक्ष्य पर फोकस रखें।

मीन

 निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। भूमि भवन के मामले बनेंगे। साझेदारी में और अच्छा करेंगे। स्थायित्व बढ़ेगा। सक्रियता बनाए रखें।

Exit mobile version