मेष- सहजता से आगे बढ़ते रहें। जो काम हाथ में हैं उन्हें ही पूरा करने का प्रयास करें। प्रयोगों से बचें। दिन सामान्य फलकारक। अपनों का सहयोग बना रहेगा। मितभाषी रहें।
वृष- घर में सुख शांति सामंजस्य बना रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। समझौतों को बल मिलेगा। साथी उम्मीद से अच्छा करेगा। भूमि-भवन संबंधी मामले बनेंगे।
मिथुन- अपनों की इच्छाओं और भावनाओं को नजरअंदाज न करें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। नौकरीपेशा बेहतर करेंगे। समय प्रबंधन पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक।
कर्क- हर्ष उत्साह बना रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। उनके साथ भ्रमण मनोरंजन की योजना भी बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष सहज रहेगा। आवश्यक कार्यों में शीघ्रता करें।
सिंह- ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अपनों को असहजता हो। सोच बड़ी रखें। जिद से बचें। कामकाज सहज रहेगा। कुल कुटुम्ब में मांगलिक कार्य संभव है। दिन सामान्य से शुभ।
कन्या- सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। मेलजोल में रुचि रहेगी। धर्म-कर्म पर जोर रह सकता है। दिन संपर्क को बल देने वाला। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लाएं।
तुला- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। घर परिवार में सुख सौख्य का वातावरण रहेगा। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। दिन उत्तम फलकारक।
वृश्चिक- अनुकूलता का लाभ उठाएं। महत्वपूर्ण कार्यों को समयपूर्व पूरा करने का प्रयास करें। सक्रियता समझ और संवेदनशीलता बनी रहेगी। दाम्पत्य में सामंजस्य रहेगा। दिन उत्तम।
धनु- धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में मधुरता रहेगी। आर्थिक कार्यों को शीघ्रता से करें। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।
मकर- कार्य व्यापार में अधिकाधिक समय दें। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष प्रभावी रहेगा। कार्यों में शीघ्रता करें। दिन हितकर।
कुंभ- जिम्मेदारियों के निर्वहन में ढिलाई न बरतें। सभी का सहयोग बना रहेगा। घर परिवार में सुख सौख्य रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। संपत्ति संबंधी मामले बनेंगे।
मीन- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। पुण्यकर्मों का फल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।