Ab Bolega India!

28 नवम्बर 2016 का राशिफल

Aries-Zodiac-Sign-1

मेष

मन के रिश्तों को सर्वाधिक महत्व देंगे। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे। दिन प्रसन्नता बढ़ाने वाला।

वृष

लोकतांत्रिकता सबके एक साथ विकास में है। नजरिया खुला रखें। अपेक्षाओं के बोझ से स्वयं को बचाएं और औरों को भी। दिन सामान्य।

मिथुन

सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। बंधुत्व को बल मिलेगा। बौद्धिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। संपर्क क्षेत्र बड़ा रहेगा। दिन हितकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

कर्क

आपकी लाइफ स्टाइल औरों को आकर्षित करेगी। अपनों का साथ खुशियों को बढ़ावा देगा। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि रह सकती है। दिन शुभ।

सिंह

इच्छाशक्ति से सब संभव है। बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे और अधिकांश कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।

कन्या

योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें। अतिरिक्त खर्च का भार बजट बिगाड़ सकता है। परिस्थितिजन्य असहजता से बचने के लिए अनुशासित रहें।

तुला

आर्थिक मामले बेहतर रहेंगे। कारोबार विस्तार की योजनाओं को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण सौदों को गति मिल सकती है। दिन लाभकारक।

वृश्चिक

प्रभावशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ाई जा सकती हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। सुख सौख्य बना रहेगा। दिन हितकारक।

धनु

भाग्य का परचम बुलंद रहेगा। आत्मविश्वास से असंभव को संभव कर दिखा सकेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्कों को बल मिलेगा।

मकर

उम्मीदों से परे जो सही है उसे आगे बढ़ाते रहिए। अप्रत्याशित सफलता-असफलता संभव है। अनुशासन अपनाएं। सेहत पर ध्यान दें। दिन सामान्य।

कुंभ

खुश रहेंगे और औरों को भी रखेंगे। दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा। घनिष्ठ मित्रों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा संभव है। दिन हितकारक।

मीन

जीत का हौंसला बनाए रखिए। संघर्षपूर्ण परिस्थितियों पर नियंत्रण रख पाने में सफल रहेंगे। विपक्ष परास्त रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।

Exit mobile version