24 नवम्बर का राशिफल

Astrology-Signs-Images.11

मेष (Aries): आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। मध्याहन के बाद नए काम की शुरुआत न करें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। राग-द्वेष से दूर रहें और अपने शत्रुओं से संभलकर चलें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। रहस्यमय विषयों, गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। गहन चिंतन, मन को शांति प्रदान करेगा।

वृषभ (Tauras): व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी। आज आपको सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ भी होगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आप के मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और घर के लिए उपयोगी वस्तुओं के पीछे धन खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन (Gemini): आज आप का दिन बौद्धिक कार्यों में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति पर जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से सावघान रहें। मध्याह्न के बाद व्यवसायिक वर्ग को लाभ हो सकता है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के सामने आपकी जीत होगी। सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कर्क (Cancer): हताशा की वजह से आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहन से जुडी समस्याएं परेशान करेंगी। मध्याह्न के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर देंगे।

सिंह (Leo): आज छोटा प्रवास होगा। विदेश में रहने वाले लोगों से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। मध्याह्न के बाद मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। पारिवारिक और जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएं खडी़ होंगी।

कन्या (Virgo): अपने मन की दुविधा को ध्यान में रखकर नए काम की शुरुआत न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाऐंगे। मध्याह्न के बाद समय अनूकुल होगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वस्त्राभूण और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। मध्याहन के बाद आपका मन दुविधा की स्थिति में रहेगा, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। परिवारजनों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालें। आज के दिन व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio): आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु (Sagittarius): व्यवसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभालकर चलें। व्यवसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दें। अपनी वाणी पर संयम रखें।

मकर (Capricorn): आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति और अनुकूल वातावरण बने रहने के योग हैं। मध्याहन के बाद मित्रों से मुलाकात होगी और किसी मनोहर स्थल पर घूमने जाने की संभावना है। आय में वृद्धि होने का योग है। व्यापारी वर्ग को भी लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): आज आप बौद्धिक कार्य, नवसृजन और लेखन-प्रवृत्ति में उलझे रहेंगे। आज से नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा़ संभलकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्याहन के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता की ओर से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

मीन (Pisces): गणेशजी आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यावसायिक स्थल पर सहकार मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की सलाह गणेशजी देते हैं।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …