Ab Bolega India!

11 नवम्बर 2016 का राशिफल

Aries-Zodiac-Sign-1

मेष-

 दीप पर्व आपकी झोली खुशियों से भरेगा। दिनभर खूब मेहनत करेंगे। शाम को अपनों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाएंगे। दाम्पत्य में आदर-विश्वास बढ़ेगा। विजेता होने का अनुभव करेंगे।

वृष-

 मित्रों से भेंट मिलेगी। स्वयं भी मित्रों से खुशी साझा करने में आगे रहेंगे। प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय व्यतीत होगा। आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। महालक्ष्मी की कृपा भाग्य को बल देगी।

मिथुन-

 महालक्ष्मी की कृपा सुख सौख्य बढ़ाएगी। मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति होगी। बड़ों का नेह और आशीष पाकर अभिभूत होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का साथ खुशी और बढ़ाएगा।

कर्क-

 खुशियों को साझा करने में सबसे आगे रहेंगे। भेंट लेना-देना भाएगा। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। अपनों का साथ हर्ष आनंद को और बढ़ाएगा। परिजन प्रसन्न रहेंगे।

सिंह-

 महालक्ष्मी की कृपा से सर्वसुखों की प्राप्ति संभव होगी। अपनों का साथ और धनधान्य की अधिकता में भाग्यशाली बने रहेंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त होगी। खुशियों को सभी से साझा करेंगे।

कन्या-

 महालक्ष्मी मनोकामना पूर्ण करेगी। उम्मीद से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दिनभर लक्ष्योन्मुख मेहनत के साथ दीपोत्सव धूमधाम से मनाएंगे। अपनों का अचानक आगमन खुशी बढ़ाएगा।

तुला-

 महालक्ष्मी की कृपा से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दीपोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए अनोखी कोशिश सभी को प्रभावित करेगी। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। मित्रों का साथ हर्ष बढ़ाएगा।

वृश्चिक- 

महालक्ष्मी की कृपा से सभी के लिए कुछ न कुछ करने की चाह रहेगी। जो कुछ भी पाया है उसका एक हिस्सा समाज को समर्पित करने का भाव रहेगा। सुख सौख्य और मान बढ़ेगा।

धनु-

 महालक्ष्मी की कृपा से दिपावली को यादगार बनाने पर जोर रहेगा। बड़ों का आशीष और छोटों का प्यार अभिभूत करेगा। आय के स्त्रोत बेहतर रहेंगे। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है।

मकर-

 महालक्ष्मी की कृपा से यह दिवाली निश्चित ही यादगार रहेगी। स्वयं को भाग्यशाली अनुभव करेंगे। पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान बढ़त पर रहेंगे। बड़ों का नेह और आशीष पाकर अभिभूत होंगे।

कुंभ-

 महालक्ष्मी की कृपा से मेहनत रंग लाएगी। भाग्य की प्रबलता और आस्था विश्वास से उल्लेखनीय उपलब्धियां जोड़ सकेंगे। खुशियों को साझा करने में आगे रहेंगे। बड़ों का साथ सुख सौख्य बढ़ाएगा।

मीन- 

महालक्ष्मी की कृपा से सपरिवार दीपोत्सव मनाएंगे। अप्रत्याशित लाभ खुशियों को कई गुना बढ़ाएगा। गुप्त भेंट भी प्राप्त हो सकती है। सुख सौख्य में वृद्धि होगी। अनुशासन पर जोर दें।

Exit mobile version