Ab Bolega India!

31 मई का राशिफल

Astrology-Signs-Images.11

मेष- सहकारिता साझेदारी और समर्पण की भावना को बल मिलेगा। दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। दिन मंगलकारी।

वृष- नियम पालन पर जोर दें। आर्थिक असहजता बनी रह सकती है। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग बेहतर बने रहेंगे। उधार के लेन देन से बचें। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन- सृजन को बल मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। मित्रों को समय देंगे। आर्थिक सहजता रहेगी। तेजी बनाए रखें। दिन उत्साह बढ़ाने वाला।

कर्क- भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। विनम्रता से आगे बढ़ते रहें। माता-पिता से आशीष लेना न भूलें। उनका सानिध्य सुख देगा। भवन वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा।

सिंह- जब आप रेगिस्तान में होते हैं तो पानी की हर बूंद महत्वपूर्ण होती है। इसे ध्यान में रखकर अपनी अच्छाइयों को हर संभव संरक्षित रखें। शुभ सूचना संभव है। दिन उत्तम।

कन्या- परिजनों से प्रियता बढ़ेगी। घर में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। अच्छे मेजबान बने रह सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। संग्रह पर जोर रहेगा।

तुला- स्वयं पर भरोसा रखें और निसंकोच आगे बढ़ते रहें। पूछपरख बनी रहेगी। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। लंबित कार्यों में गति आएगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। खर्च के प्रति लापरवाह रह सकते हैं। दान इत्यादि में रुचि रहेगी। आत्म प्रशंसा के भाव से बचें। दिन सामान्य शुभ।

धनु- आर्थिक हितों के प्रति संवेदनशील रहें। करियर कारोबार में विस्तार पर जोर दे सकते हैं। भेंट वार्ताओं में अच्छा करेंगे। प्रतिभा में निखार आएगा। दिन लाभकर।

मकर- लक्ष्यों को बड़ा रखें और संकल्पों से उन्हें पक्का करें। सभी का सहयोग बना रहेगा। सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। पुरस्कृत हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक।

कुंभ- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सक्रियता का लाभ मिलेगा। धार्मिकता बढ़त पर रहेगी। प्राप्य के लिए ईश्वर को धन्यवाद देना न भूलें। दिन उत्तम।

मीन- अपनों की सलाह से कार्य करते रहें। सहजता और संरक्षण पर जोर दें। अप्रत्याशित घटनाक्रम धैर्य की परीक्षा ले सकता है। दिन सामान्य फलकारक।

Exit mobile version