Ab Bolega India!

30 मई का राशिफल

Astrology-Signs-Images.13

मेष- सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लाएं। निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। सबको साथ लेकर चलेंगे। दिन शुभतावर्धक।

वृष- क्षमताओं का उचित इस्तेमाल करना कला है। उलक्षनों में न पड़ें। चाटुकारों से सतर्क रहें। नौकरीपेशा बेहतर करते रहेंगे। बजट पर ध्यान दें। दिन सामान्य।

मिथुन- बौद्धिकता को बल मिलेगा। मन-मस्तिष्क के संतुलन से सहजता और साहस में वृद्धि होगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बढ़ाएं।

कर्क- जिद और जल्दबाजी से बचें। अपनों की बातों का सम्मान रखें। भौतिकता पर जोर बना रह सकता है। कामकाज सहज रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।

सिंह- संपर्क क्षेत्र मजबूत होगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। साहस सक्रियता को बल मिलेगा। भाई-बहनों से करीबी बढ़ेगी। भाग्य सहयोगी रहेगा। दिन शुभकर।

कन्या- घर परिवार में सुख सौख्य की वृद्धि होगी। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय में कुटुम्बी सहयोगी रह सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक।

तुला- मेहनत का फल अर्जित करने का समय है। सक्रियता और समझदारी से आगे बढ़ते रहेंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। दिन उत्तम फलकारक।

वृश्चिक- समझौतों को गति मिलेगी। साझीदारी में तेज बदलाव बने रहेंगे। निवेश पर जोर देंगे। रिश्ते संवार पर रहेंगे। बजट बनाकर खर्च करें। दिन सामान्य शुभ।

धनु- प्रतिस्पर्धा में उम्मीद से अच्छा करेंगे। प्रदर्शन परिणामोन्मुख रहेगा। संतान से शुभ समाचार संभव है। करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मकर- मान सम्मान में वृद्धि होगी। संपत्ति के मामले संवार पर रहेंगे। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। सभी सहयोगी होंगे। सक्रियता बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक।

कुंभ- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। बाधाएं स्वत: दूर होंगी। धर्म संस्कारों को बल मिलेगा। आस्था और आत्मविश्वास बढ़त पर रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मीन- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। तार्किक जोखिम ही उठाएं। प्रलोभनों में आने से बचें। सेहत पर ध्यान दें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। दिन सामान्य।

Exit mobile version