मेष- संतुलन और सतर्कता से विकास पथ पर अग्रसर रहेंगे। करीबियों में चर्चा का केंद्र रह सकते हैं। सृजनात्मकता को बल मिलेगा। संकल्पशक्ति बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
वृष- वार्तालाप में स्पष्टता रखें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। रिश्तों के प्रति लगाव बढ़ेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। कला एवं संस्कार को बल मिलेगा। दिन सामान्य शुभ।
मिथुन- विभिन्न स्त्रोतों से आय बनी रह सकती है। रहन सहन संवार पर रहेगा। संग्रह पर जोर देवें। परिजनों से घनिष्ठता बढ़ेगी। छोटे सौदों से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। दिन उत्तम।
कर्क- सभ्यता एवं भव्यता पर जोर रहेगा। बड़ों का सानिध्य और सलाह सफलता बढ़ाएगा। कामकाज से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे। प्रतिष्ठा बढे़गी। पहल करने में आगे रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।
सिंह- भाग्य की प्रबलता का अधिकाधिक लाभ उठाएं। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। वाणी व्यवहार में स्पष्टता रहेगा। खर्च पर ध्यान दें। परिजनों का सहयोग बना रहेगा। दिन श्रेष्ठ।
कन्या- साहस और धैर्य के बल पर कार्यों को साधने में सफल रहेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सेहत से जुड़े मामलों की अनदेखी न करें। करीबियों में पूछपरख एवं प्रभाव बना रहेगा।
तुला- निजी जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। साझेदारी प्रभावशील रहेगा। सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। दिन शुभ।
वृश्चिक- अनुशासन के साथ कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। पेशेवर अच्छा करते रहेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। दिन सामान्य शुभ। प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाएं।
धनु- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। प्रेम में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। मित्रता को बल मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। दिन उत्तम फलकारक। खानपान पर ध्यान दें।
मकर- अपनों की बात की अनदेखी न करें। भवन-वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। बड़ों का सानिध्य सुख देगा। संसाधनों की प्रचुरता रहेगी। दिन सुख कारक। सोच बड़ी रखें।
कुंभ- लोगों की नजर में आप निरंतर बने हुए हैं। कार्य-व्यवहार में सहजता बनाए रखें। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। संबंधों की मदद से महत्वपूर्ण प्रयासों को आगे बढ़ा सकेंगे। दिन उत्तम।
मीन – घर परिवार में उत्सव सा वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। रहन सहन में सुधार होगा। संग्रह पर जोर देंगे। दिन उत्तम फलकारक।