मेष- कामकाज संवार पर रहेगा। महत्वपूर्ण बैठकों में अच्छा करेंगे। सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा। दिन हितकर। वृष- आगे की ओर देखें और अवसरों को भुनाने पर जोर दें। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। आगामी कुछ दिन करियर कारोबार के लिए शुभ। मिथुन- सहजता से आगे बढ़ते रहें। योजनाएं साझा करने से बचें। सेहत पर ध्यान दें। अपने सहयोगी रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। कर्क- भूमि भवन से जुड़े मामलों में सक्रियता आएगी। मित्र मददगार रहेंगे। दाम्पत्य में उत्साह और विश्वास बढ़ेगा। दिन हितकारक। सिंह- मेहनत पर भरोसा रखें। प्रयासों का फल देरी से मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें। विपक्ष सक्रिय रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। दिन सामान्य। कन्या- मन के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। प्रियजन के साथ स्मरणीय समय बिता सकते हैं। विद्यार्थी पठन पाठन में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ। तुला- पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। भूमि भवन के मामले पक्ष में रह सकते हैं। सोच बड़ी रखें। बड़ों से बनाकर रखें। दिन सामान्य शुभ। वृश्चिक- अप्रत्याशित साहसिक प्रयासों से सबको चौंका सकते हैं। भाग्य का सहयोग मिलेगा। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक। धनु- भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। अच्छे दोस्त बने रहे सकते हैं। अपनों का साथ खुशी बढ़ाएगा। दिन धनधान्य कारक। मकर- उत्साह और विवेक से महत्वपूर्ण मामले में असरकारी निर्णय ले सकते हैं। दाम्पत्य में मिठास घुली रहेगी। सक्रियता बढ़ाएं। दिन श्रेष्ठ। कुंभ- आवश्यक खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। रिश्तों में सहजता बढ़ेगी। लेन देन में सतर्क रहें। कामकाज पूर्ववत बना रहेगा। दिन सामान्य। मीन- प्रशासनिक दखल का लाभ मिलेगा। भूमि भवन से संबंधित मामले हितकर रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो कसता है। अधिकारों के संरक्षण में सफल रहेंगे।