मेष– घर परिवार में खुशियों का संचार रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सुख सुविधाएं बढ़त पर रहेंगी। दिन शुभकारक।
वृष– महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता की प्राप्ति संभव है। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन शुभतावर्धक।
मिथुन– अपनों का साथ और सलाह से सफलता को प्राप्त होंगे। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। तेजी बनाए रखें। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है।
कर्क– महत्वपूर्ण प्रयासों को गति देने का समय है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। जीवनसाथी उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर सकता है।
सिंह– अपनों की खुशी के लिए क्षमता से ज्यादा करने का प्रयास कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। खर्च पर अंकुश रखें। दिन हितकर।
कन्या– कामकाज में शुभता का संचार बना रहेगा। जीत का प्रतिशत बेहतर रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। दिन सुखकर।
तुला– प्रयासों को सराहना और समर्थन हासिल होगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में उम्मीद से अच्छा कर सकते हैं। वरिष्ठ सहयोगी रहेंगे। दिन उत्तम।
वृश्चिक– सबका भला सोचने वालों का ही सर्वाधिक हित होता है। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नीति पर कार्य करें।
धनु– सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना बनी रहेगी। नए प्रयोगों से बेहतर है स्थापित तौर तरीकों का लाभ लें। दिन शुभ।
मकर– सुख सौख्य बना रहेगा। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। महत्वपूर्ण प्रयासों को समयपूर्व पूरा करने का प्रयास करें।
कुंभ– विरोधी भी सराहना और समर्थन को तैयार होंगे। महत्वपूर्ण मामलों में एक राय होकर कार्य करें। नौकरीपेशा अधिक अच्छा करेंगे। दिन सामान्य शुभ।
मीन– प्रियजन के साथ स्मरणीय समय बिता सकते हैं। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगे। आर्थिक हितों को बल मिलेगा। तेजी बनाए रखें।