मेष- गंभीर विषयों में रुचि बनी रहेगी। विपक्ष के अवरोधों को चतुराई से पार करेंगे। संपर्क बेहतर बना रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।
वृष- प्रतिस्पर्धा में अच्छा करते रहेंगे। अपनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। भौतिक संसाधनों में रुचि रहेगी। घर की साज संवार पर जोर दे सकते हैं। बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। रहन सहन उम्दा रहेगा।
मिथुन- सहजता में वृद्धि होगी। मधुर व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। साहसिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। पहल करने में आगे रहेंगे। बड़ों का साथ और समर्थन बना रहेगा।
कर्क- खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा। अपनों का यथाशक्ति सहयोग करेंगे। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। खरीदी एवं निवेश में सतर्कता रखें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
सिंह- लाभ के अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। प्रतिभा प्रदर्शन से यश और धन दोनों अर्जित करेंगे। प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। अपनों के साथ उत्सव आदि में शामिल हो सकते हैं।
कन्या- प्रबंधन के कार्यों में दखल बढ़ सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। सुख सौख्य बढ़ेगा। संपत्ति के मामले सधेंगे। दिन उत्तम।
तुला- सफलता का प्रतिशत अच्छा बना रहेगा। दिखावे और भटकाव से बचते हुए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किए रहें। आय अच्छी रहेगी। कारोबार में विस्तार संभव है। दिन श्रेष्ठ।
वृश्चिक- अत्यधिक अपेक्षाएं व्यक्ति को निराश कर सकती हैं। तार्किकता और संतुलन पर जोर दें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। करियर कारोबार में बेहतर करते रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।
धनु- घर परिवार में अधिकाधिक समय देने की कोशिश रहेगी। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। करियर कारोबार में शुभता बनी रहेगी। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आवश्यक कार्य शीघ्र करें।
मकर- संघर्ष से सफलता की राह पर अग्रसर रहेंगे। जिम्मेदारियों हर हाल पूरा करने का प्रयास करें। भाग्य का सहयोग बना रहेगा। जल्दबाजी और ढिलाई से बचें।
कुंभ- प्रियजन से कोई बात कहना चाहते हैं तो शीघ्रता करें। समय बीतने पर बात अपना असर खो सकती है। स्थायित्व बढ़ेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। दिन उत्तम।
मीन- जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अपनों की बात पर ध्यान दें। कामकाज के सिलसिले में दूर जाना पड़ सकता है। पेशेवर बेहतर करेंगे। कारोबारी ठगों से सतर्क रहें।