21 अप्रैल का राशिफल

astrologi

मेष- समर्थन, सहयोग, सहायता और सहृदयता बांटेंगे भी और पायेंगे भी। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। बौद्धिकता को बल मिलेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।

वृष- सृजन, सामंजस्य और स्मरण को बल मिलेगा। सफलता के नए सौपान चढ़ेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। परिजनों का सहयोग रहेगा। कलाप्रियता बनी रहेगी। दिन प्रसिद्धी कारक।

मिथुन- रिश्तो को निभाने में आगे रहेंगे। मूल्यवान वस्तु की खरीदी कर सकते हैं। संसाधनों के बढ़ावे पर जोर रह सकता है। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। पहल में आगे रहेंगे। यात्रा संभव है। दिन शुभकारक।

कर्क- कार्यक्षेत्र में अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। लाभ और सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। संग्रह पर जोर देंगे। परिजनों का सहयोग रहेगा। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। संपर्कों का लाभ उठाएंगे। दिन उत्तम।

सिंह- भेंटवार्ताओं में प्रभावी बने रहेंगे। सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त करेंगे। प्रशासनिक मामलों में दखल बढ़ेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में गंभीरता बढ़ेगी। निजी जीवन में मिठास रहेगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

कन्या- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। साहस पराक्रम के अवसर बढ़ेंगे। अनुशासनप्रियता बढ़ेगी। या़त्रा पर जा सकते हैं। संकोच का त्याग करें। धर्म मनोरंजन में वृद्धि होगी। आस्था और आत्मविश्वास से असंभव को संभव करेंगे।

तुला- आय व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। अप्रत्याशित घटनाक्रम योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। ऐसी कोई बात किसी से साझा न करें जो अहसजता बढ़ा दे। दिन सामान्य से शुभफलकारक। परिजन सहयोगी रहेंगे। जल्दबाजी से बचें।

वृश्चिक- निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा। शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। स्थायित्व बढे़गा। दिन उत्तम फलकारक।

धनु- उन्नतिशील लोगों का विपक्ष भी उनके सामर्थ्य के अनुरूप ही बड़ा होता है। इससे प्रभावित हुए अपने कार्य करते रहें। अफवाहों और प्रलोभनों पर ध्यान न दें। भाग्य सहयोगी रहेगा। वरिष्ठ समर्थन में रहेंगे।

मकर- उत्साहित रहेंगे और रखेंगे। मित्र संबंधों को बल मिलेगा। प्रियजनों के साथ स्मरणीय समय बिताएंगे। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। युवा और प्रशिक्षु बेहतर करेंगे। दिन उत्तम फलकारक। यात्रा संभव।

कुंभ- परिवार में प्रेम और सामंजस्य सुख और सहजता बढ़ाएगा। सोच को बड़ा रखें। संसाधनों में वृद्धि होगी। साझीदारियों में अच्छा करेंगे। गरिमा गोपनीयता का हमेशा ख्याल रखें। दिन सामान्य से शुभ।

मीन- बंधुजनों के बीच प्रीति और करीबी बढ़ेगी। सूचना एवं संपर्क क्षेत्र को बल मिलेगा। भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठाएं। जीवनसाथी उत्साहित और सहयोगी रहेगा। दिन सामाजिकता को बढ़ाने वाला।

Check Also

20 जनवरी 2020 का राशिफल

मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार के बड़े-बुजुर्गों की चिंता लगी रह सकती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *