Ab Bolega India!

5 फरवरी 2017 का राशिफल

मेष

चहुंओर सफलता के संकेत हैं। अनुकूलता का अधिकाधिक लाभ उठाने की सोच रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतर बने रहेंगे। दिन सृजनात्मकता को बल देने वाला।

वृष

बेहतर निवेश के अवसर बनेंगे। भाग्य की अनुकूलता और संपर्कों का लाभ उठाएं। आत्म प्रशंसा के भाव से बचें। कलात्मकता को बल मिलेगा। दिन शुभ।

मिथुन

आर्थिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय दें। बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन में सफल होंगे। प्रेम सफलता मिलेगी। दिन उत्तम।

कर्क

सभी का सहयोग कार्यक्षेत्र में सफलता कारक होगा। पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे। विपक्ष स्वत: पीछे हटने को मजबूर होगा। दिन उन्नति कारक।

सिंह

धर्म संस्कार और परंपराओं में विश्वास बढ़ेगा। बंधुत्व भाव पर जोर देंगे। मनोरंजन में रुचि लेंगे। मनोबल बढ़त पर रहेगा। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम।

कन्या

प्राथमिकताओं को तय करते हुए कार्य करें। आकस्मिकता अहसजता बढ़ा सकती है। अप्रिय बात के उजागर होने की आशंका है। दिन सामान्य।

तुला

स्थाई मामलों में सक्रियता रहेगी। सहकारिता और साझेदारी पर जोर दे सकते हैं। भेंट वार्ताओं में बेहतर करेंगे। श्रेष्ठ प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन उत्तम।

वृश्चिक

जीत का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। संघर्ष और मेहनत में भरोसा बना रहेगा। किसी से कोई भी वादा करने से बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें। दिन सामान्य शुभ।

धनु

शिक्षा संतान प्रेम और आर्थिक बेहतर रहेंगे। प्रिजयन से भेंट संभव है। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। शब्दों के चयन में सतर्क रहें। दिन उत्तम फलकारक।

मकर

बेहतर होने के साथ विनम्र होना भी आवश्यक है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने पर जोर दें। सुख सुविधाएं पर्याप्त बनी रहेंगी। दिन सामान्य शुभ।

कुंभ

शुभ सूचनाओं के आदान प्रदान में रुचि रहेगी। संपर्क क्षेत्र बेहतर होगा। बंधु जनों से नजदीकी रहेगी। आलस्य से बचे रहें। दिन अनुकूलता बढ़ाने वाला।

मीन

रहन सहन श्रेष्ठ रहेगा। अपनों के साथ शुभ कार्यों में प्रमुखता से शामिल होंगे। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। दिन श्रेष्ठ।

Exit mobile version