Ab Bolega India!

अमेरिका अव्व्ल है यौन अपराधों में

jara-hatke---sexual

 

अमेरिका में प्रति मिनट औसतन 24लोग अपने साथी या फिर जीवनसाथी द्वारा बलात्कार, शारीरिक हिंसा या उत्पीड़न का शिकार होते हैं। हाल ही में जारी एक सर्वे के नतीजे से यह खुलासा हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार , अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) द्वारा कराए गए इस सर्वे में पाया गया कि 1.2करोड़ महिला और पुरुष इस तरह की हिंसा से पीड़ित हैं।सर्वेक्षण से साफ पता चलता है कि देश में वयस्कों में यौन हिंसा, डांट-फटकार और अवैध यौन सम्बंधों से जुड़ी हिंसा अधिक पाई गई। सूत्रों ने कहा कि रपट के परिणाम घरेलू और यौन हिंसा के खिलाफ लड़ाई में अधिकारियों द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों को जारी रखने पर जोर डालते हैं।

सर्वे से पता चला है कि पिछले 12महीनों में करीब 10लाख महिलाएं बलात्कार और बलात्कार के प्रयासों का शिकार हुई हैं। नतीजे यह भी बताते हैं कि पांच में से एक अमेरिकी महिला एवं 71में से एक अमेरिकी पुरुष के साथ उसके जीवनकाल में कम से कम एक बार जरुर बलात्कार हुआ है।इस तरह की हिंसा की शिकार 51.1फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनके साथ उनके पति या सबसे करीबी साथी ने बलात्कार किया है जबकि बाकी महिलाओं के मुताबिक उनके किसी जानकार ने उनके साथ यह घिनौता कृत्य किया है।

अधिकांश महिलाओं के साथ पहली बार 25वर्ष के आसपास बलात्कार हुआ है जबकि 42.2फीसदी महिलाएं ऐसी हैं, जिनके साथ 18वर्ष के दौरान बलात्कार किया गया है। पुरुषों की बात करें तो 50फीसदी लोगों ने कहा कि उनका किसी जानकार ने बलात्कार किया है जबकि 15.1फीसदी लोगों के मुताबिक वे किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बलात्कार का शिकार हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version